iPhone SE 4/iPhone 16e का डिजाइन हुआ लीक, देखें तस्वीरें और डिटेल्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/01/iphone-se-4-16e-design-leaked-images.jpg
Highlights

iPhone SE 4/iPhone 16e हाल ही में कई रिपोर्ट्स के कारण चर्चा में रहा है। हाल ही में फोन का एक हैंड्स-ऑन वीडियो ऑनलाइन सामने आया है, जिसमें डिजाइन देखा गया था। यह Apple के इन-हाउस मॉडेम के साथ आने वाला पहला मॉडल भी कहा जा रहा है। वहीं, नए लीक में iPhone SE 4/16e की तस्वीरें शेयर की गई हैं।

iPhone SE 4/iPhone 16e डिजाइन

iPhone SE 4/16e कथित तौर पर ग्लोबली और भारत में अप्रैल के आसपास लॉन्च होगा। हैंडसेट में iPhone 16 की तरह A18 चिपसेट, 60Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.06-इंच OLED डिस्प्ले, 48MP का मुख्य कैमरा, 24MP का सेल्फी कैमरा और 3,279mAh की बैटरी होने की उम्मीद है। इसकी कीमत $499 (लगभग 43,200 रुपये) और $549 (लगभग 47,600 रुपये) के बीच होने की अफवाह है। तुलना के लिए iPhone SE 3 की भारत में 2022 में 43,900 रुपये में शुरुआत हुई थी।