अगले हफ्ते हो सकता है iPhone SE 4 का लॉन्च, सामने आई फोन से जुड़ी ये जानकारी

iPhone SE 4 का लॉन्च इस हफ्ते मंगलवार को होना था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। हालांकि, Apple अब भी इसे लॉन्च करने की तैयारी में है और Bloomberg के मार्क गुरमन के अनुसार, इसे अगले हफ्ते के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही ब्रांड के और भी प्लांस हैं, जिनमें कल एक “छोटी घोषणा” और आने वाले कुछ हफ्तों में नया M4 MacBook Air शामिल है।
अगले हफ्ते हो सकता iPhone SE 4 का लॉन्च
- गुरमन ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया था कि iPhone SE 4 इस सप्ताह लॉन्च होगा।
- यह भी अनुमान लगाया गया था कि लॉन्च मंगलवार को होगा क्योंकि यह वह दिन होता है जब Apple आमतौर पर नए प्रोडक्ट्स की घोषणा करता है।
- हालांकि, Apple की ओर से कोई अपडेट नहीं आया है लेकिन गुरमन ने आज कहा कि लॉन्च को अगले सप्ताह के लिए टाल दिया गया है।
- गुरमन ने एक्स पर कहा कि iPhone SE 4 का लॉन्च अभी भी बाकि है और अगले सप्ताह तक इसकी घोषणा कर दी जानी चाहिए।
New iPhone SE is still imminent and should be announced by next week, when the company is holding product briefings. Tomorrow there’s a smaller announcement. For Friday, Apple Vision Pro reps are reaching out to press about an announcement to come. M4 MacBook Air within weeks. https://t.co/UabWO0shjY
— Mark Gurman (@markgurman) February 12, 2025
गुरमन ने यह भी कहा कि कल Apple द्वारा एक छोटी सी घोषणा की जाएगी लेकिन इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि यह किस बारे में है। जल्द ही Vision Pro के लिए भी एक घोषणा की योजना बनाई गई है। Apple कुछ हफ्तों के अंदर “M4 MacBook Air भी लॉन्च करेगा। बता दें कि गुरमन ने पहले कहा था कि iPhone SE 4 के साथ अप्रैल में नए iPad लॉन्च किए जाएंगे। ऐसा लगता है कि ब्रांड अपनी योजनाएं को अभी तक अंतिम रूप नहीं दे पाया है, लेकिन हम जल्द ही नए अपडेट की उम्मीद कर सकते हैं।
iPhone SE 4 को पिछले मॉडल की तुलना में एक बड़ा अपग्रेड माना जा रहा है। iPhone SE लाइनअप को दो साल बाद अपडेट किया जाएगा और संभावित अपग्रेड में iPhone 14 जैसा डिजाइन, USB टाइप-C पोर्ट, Apple इंटेलिजेंस और A18 चिप शामिल हैं।