Dimensity 9500 प्रोसेसर और 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हो सकता है iQOO 15 Mini, लीक हुई डिटेल्स

iQOO ने पिछले महीने चीन में अपना प्रीमियम iQOO 15 लॉन्च किया है। जो आने वाले दिनों में भारत में आने वाला है। वहीं, खबर थीं कि इसका छोटे साइज वाला वैरियंट iQOO 15 Mini भी आ सकता है। इसे लेकर टिप्स्टर स्मार्ट पिकाचू ने नई जानकारी शेयर की है। बताया जा रहा है कि इस पर काम जारी है और फोन अप्रैल 2026 के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। इसकी प्रमुख खूबियां भी सामने आई हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
लीक के अनुसार iQOO 15 Mini की सबसे बड़ी हाइलाइट इसका कॉम्पैक्ट साइज हो सकता है। क्योंकि यह सिर्फ 6.3-इंच डिस्प्ले के साथ आ सकता है। जबकि iQOO 15 में 6.85-इंच का बड़ा पैनल दिया गया है। छोटे साइज वाले डिवाइस की कैटेगरी में iQOO 15 Mini 2026 में लोगों को लुभा सकता है। क्योंकि मार्केट में आजकल कॉम्पैक्ट साइज का ट्रेंड बढ़ता जा रहा है।
प्रोसेसर की बात करें तो आगामी iQOO 15 Mini में MediaTek Dimensity 9500 या 9500 Plus चिपसेट देखने को मिल सकता है। लीक के मुताबिक Mini मॉडल में भी वही 7000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। जो 15 मॉडल में भी है। यानी छोटे फोन में बड़ी बैटरी आने से यह ग्राहकों के लिए बढ़िया विकल्प बन सकता है। इसके साथ ही कहा गया है कि डिवाइस में मेटल फ्रेम और अल्ट्रासोनिक इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है।
आगामी iQOO 15 Mini फोन का मुकाबला आगामी OnePlus 15T, Oppo Find X9s और Honor Magic 8 Mini से हो सकता है। इसके अलावा कंपनी के iQOO 15 Ultra वैरियंट की भी चर्चाएं हैं। हालांकि अभी इसके बारे में कोई बड़ी जानकारी सामने नहीं आई है।
iQOO 15 Mini खासतौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लाया जा सकता है जो कॉम्पैक्ट फोन चाहते हैं और परफॉरमेंस भी अच्छा चाहते हैं। यदि फोन वाकई Dimensity 9500 सीरीज चिपसेट, 6.3-इंच डिस्प्ले और 7000mAh बैटरी के साथ आता है, तो यह परफॉरमेंस और बैकअप का बढ़िया अनुभव दे सकता है। अगर आप भी आने वाले समय में छोटे साइज वाला फ्लैगशिप ढूंढ रहे तो इसका इंतजार कर सकते हैं। हम आपको इसके बारे में आगे भी अपडेट देंगे। हमारे साथ बने रहें।