
आइकू का सबसे ताकतवर मोबाइल फोन बाजार में दस्तक देने वाला है। कंपनी ने अनाउंस कर दिया है कि वह इसी महीने अपनी ‘नंबर सीरीज’ का लेटेस्ट मॉडल लेकर आ रही है। ब्रांड की ओर से जानकारी दे दी गई है कि iQOO 16 5G फोन 29 सितंबर को लॉन्च होगा। इस दिन यह मोबाइल आइकू की होम मार्केट चाइना में उतारा जाएगा जो बाद में इंडिया व अन्य मार्केट्स में दस्तक देगा।
iQOO 16 5G लॉन्च डेट
आइकू ने ऑफिशियली अनाउंस कर दिया है कि वह आने वाली 29 सितंबर को अपनी होम मार्केट चीन में एक बड़े ईवेंट का आयोजन करने जा रही है जिसके मंच से iQOO 16 5G फोन टेक मंच पर पेश किया जाएगा। यह लॉन्च ईवेंट स्थानिय समयानुसार 29 सितंबर की शाम 7 बजे शुरू होगा जिसे पूरी दुनिया में लाइव स्ट्रीम किया जा सकता है। यह समय इंडिया में शाम 4 बजकर 30 मिनट का होगा। गौरतलब है कि इस दिन आइकू 16 के साथ ही कंपनी iQOO Pad Ultra भी लॉन्च करेगी।
iQOO 16 5G स्पेसिफिकेशन्स
कंपनी की ओर से बता दिया गया है कि आइकू 16 5जी फोन को नई Samsung M16 luminescent डिस्प्ले पर लॉन्च किया जाएगा। इस मोबाइल में 6.85-इंच की 2K स्क्रीन लगाई जाएगी जो flat OLED पैनल पर बनी होगी। आइकू 16 5जी की स्क्रीन पर 165Hz रिफ्रेश रेट, 3300Hz PWM डिमिंग और 10000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट प्राप्त होगा।
iQOO 16 5G फोन को Qualcomm के नेक्स्ट फ्लैगशिप प्रोसेसर पर लाया जाएगा। अभी नाम तो कंफर्म नहीं हुआ है लेकिन यह Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro या फिर Snapdragon 8 Elite Gen 6 Extreme हो सकता है। गौरतबल है कि इसे सबसे ताकतवर एंड्रॉयड फोन सीपीयू बताया जा रहा है। वहीं आइकू के फोन में हैवी गेमिंग के लिए Q4 gaming चिप भी लगाई जा सकती है।
आइकू 16 को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया जा सकता है। मोबाइल के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर, 50 मेगापिक्सल ultrawide एंगल लेंस और 50 मेगापिक्सल 3x optical telephoto लेंस शामिल हो सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए iQOO 16 को 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
पावर बैकअप के लिए iQOO 16 5G स्मार्टफोन में 8500mAh battery दिए जाने की बात लीक्स में सामने आ रही है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए 100W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट भी दिया जा सकता है। इस फ्लैगशिप 5जी फोन में वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग भी देखने को मिल सकती है। फिलहाल इस 5जी फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए 29 सितंबर का इंतजार करना होगा।










