
iQOO इस साल के अंत तक चीन में अपने नए फ्लैगशिप डिवाइस लॉन्च करने की तैयारी में लग रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी 2025 की आखिरी तिमाही में आगामी चिपसेट Snapdragon 8 Elite 2 के साथ नया फोन लॉन्च कर सकती है। बताया जा रहा है कि इस बार ब्रांड नंबर सीरीज में 14 को स्किप कर 15 ला सकती है। इसमें बेस और प्रो मॉडल आ सकते हैं। वहीं, लॉन्च से पहले संभावित iQOO 15 Pro मॉडल के स्पेक्स लीक हो गए हैं। आइए, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
iQOO 14 सीरीज की जगह सीधे आ सकती है iQOO 15 सीरीज ?
- लीक के अनुसार iQOO अपने अगले फ्लैगशिप को “iQOO 14” नाम नहीं देगा बल्कि इसे सीधे “iQOO 15” कहा जा सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि एशियाई कल्चर में नंबर 4 को अशुभ माना जाता है।
- iQOO की नंबर सीरीज ने हमेशा स्टैंडर्ड और प्रो मॉडल को शामिल किया है, लेकिन पिछले साल iQOO 13 बिना किसी प्रो वैरियंट के आया था। जबकि अब यूजर्स को फिर से स्टैंडर्ड और प्रो एडिशन दोनों देखने को मिल सकते हैं।
- इस बीच टिपस्टर Smart Pikachu की हालिया लीक ने इस दावे को और मजबूत कर दिया है। उन्होंने आगामी डिवाइस के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस लीक किए हैं। यह संभवत: iQOO 15 Pro के हो सकते हैं।
iQOO 15 Pro के स्पेसिफिकेशंस (लीक)
- डिस्प्ले: टिपस्टर के अनुसार iQOO 15 Pro में फ्लैट OLED पैनल दिया जा सकता है। इस पर 2K रिजॉल्यूशन प्रदान किया जा सकता है। यही नहीं आंखों की सुरक्षा के फीचर्स भी जोड़े जा सकते हैं।
- चिपसेट: हालांकि इस लीक में प्रोसेसर का स्पष्ट रूप से जिक्र नहीं किया गया है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि iQOO 15 Pro में Snapdragon 8 Elite 2 चिपसेट हो सकता है। जो इस साल अक्टूबर में लॉन्च होने की संभावना है।
- बैटरी: कहा जा रहा है कि लंबा बैकअप प्रदान करने के लिए ब्रांड द्वारा अपकमिंग iQOO 15 Pro में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। बता दें कि पूर्व मॉडल में 6000mAh बैटरी है यानी यह एक बड़ा अपग्रेड माना जा सकता है।
- कैमरा: शानदार कैमरा अनुभव देने के लिए इसमें पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी शामिल किया जा सकता है।
- अन्य: आगामी iQOO 15 Pro में अल्ट्रासोनिक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलने की बात सामने आई है।










