iQOO 16 IMEI डेटाबेस में हुआ स्पॉट, मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro और 165Hz डिस्प्ले

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/10/iQOO-15-.jpg

iQOO अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी में लग रहा है। क्योंकि कंपनी का अपकमिंग iQOO 16 एक बार फिर IMEI डेटाबेस में स्पॉट हुआ है। बता दें कि इससे पहले अप्रैल में भी यह स्मार्टफोन IMEI प्लेटफॉर्म पर देखा गया था, लेकिन उस समय इसका मॉडल नंबर सामने नहीं आया था। वहीं, अब नई रिपोर्ट में इसके मॉडल नंबर और नाम दोनों देखे गए हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

लीक के मुताबिक, IMEI डेटाबेस में दिखाई देने वाले इस नए iQOO स्मार्टफोन का मॉडल नंबर I2601 है। लिस्टिंग में कथित तौर पर इसका मार्केटिंग नेम iQOO 16 भी दिख रहा है। माना जा रहा है कि कंपनी इस डिवाइस के भारत और ग्लोबल मार्केट वेरिएंट्स की इंटरनल टेस्टिंग पहले ही शुरू कर चुकी है। ऐसे में आने वाले महीनों में इसके लॉन्च की आधिकारिक घोषणा भी सामने आ सकती है।

पूर्व लीक्स की मानें तो iQOO 16 में Qualcomm का अगली पीढ़ी का Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro प्रोसेसर दिया जा सकता है। इस आगामी फोन में 6.85-इंच का Samsung OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। जो 2K रिजॉल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जा सकता है।

iQOO 16 के कैमरा सेटअप की बात करें तो टिप्स्टर्स के अनुसार इंजीनियरिंग प्रोटोटाइप में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। जिसमें बड़ा 1/1.3-इंच सेंसर इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलने की भी बात सामने आई है। यानी यह फोन फोटोग्राफी के मामले में भी फ्लैगशिप लेवल एक्सपीरियंस प्रदान कर सकता है।

बैटरी को लेकर भी बड़ी जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार अपकमिंग iQOO 16 में 8,000mAh से बड़ी बैटरी मिल सकती है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह स्मार्टफोन Android 17 आधारित OriginOS 7 पर काम कर सकता है।

बताते चलें कि फिलहाल कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार पूर्व मॉडल iQOO 15 की तरह ही iQOO 16 को चीन में इस साल अक्टूबर के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, भारत में इसकी एंट्री नवंबर या दिसंबर में होने की संभावना है। यह लॉन्च के बाद प्रीमियम फ्लैगशिप सेगमेंट में Samsung, OnePlus और realme के स्मार्टफोंस को टक्कर दे सकता है। हालांकि और जानकारी मिलने के बाद ही मुकाबला समझ आएगा। इसलिए आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स पर विजिट करते रहें।