iQOO 16s की स्पेसिफिकेशन्स लॉन्च से पहले ही लीक, मिल सकती है 7650mAh बैटरी और 50MP telephoto कैमरा

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/11/iQOO-16s.jpg

आइकू 16 सीरीज ग्लोबल मार्केट में एंट्री लेने के ​लिए तैयार है। आने वाली 8 दिसंबर को iQOO 16 और iQOO 16s मलेशिया में लॉन्च होंगे। आइकू 16 तो पहले चीन में लॉन्च हो चुका है लेकिन आइकू 16एस पहली बार टेक मंच पर पेश होगा। कंपनी की ओर से अभी iQOO 16s के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है लेकिन, टिपस्टर गैजेट्सडाटा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स लीक में शेयर कर दी है।

iQOO 16s स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

लीक में सामने आया है कि आइकू 16एस 5जी फोन Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 4नैनोमीटर फैब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जो 3.21गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। गौरतलब है कि आइकू कंपनी इंडिया में इसी प्रोसेसर पर अपना iQOO Neo 10 स्मार्टफोन भी लॉन्च कर चुकी है। आइकू नियो 10 मई 2025 में भारत में लॉन्च हुआ था। ऐसे में अगर iQOO 16s वाकई में इसी प्रोसेसर के साथ इंडिया में लॉन्च होता है तो, 1 साल पुराने प्रोसेसर को नए आइकू फोन में देखकर कुछ फैंस को निराशा हो सकती है।

iQOO 16s leak

iQOO 16s 5G फोन में 6.59-इंच की 1.5K डिस्प्ले दिए जाने की बात लीक में कही गई है। टिपस्टर के मुताबिक इस फोन में LTPS OLED पैनल पर बनी फ्लैट स्क्रीन दी जा सकती है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए यह अपकमिंग आइकू 5जी फोन 7650mAh बैटरी पर लॉन्च किया सकता है जिसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जा सकती है। बताते चलें कि इसी सीरीज के iQOO 16 को चीन में 8,400mAh बैटरी पर लॉन्च किया गया था।

फोटोग्राफी के लिए iQOO 16s में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। लीक की मानें तो मोबाइल के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल 3x telephoto लेंस और 8 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस लगाया जा सकता है। लीक हुई स्पेसिफिकेशन्स को देखकर उम्मीद की जा सकती है कि आइकू 16एस के साथ कंपनी अपने प्रीमियम सेग्मेंट को बढ़ाने की कोशिश कर सकती है और आइकू की ब्रांड स्ट्रेटेजी 60 हजार रुपये की रेंज में फ्लैग​शिप फोन खरीदने वाले यूजर बेस को अटरेक्ट करने हो सकती है।

iQOO 16s

iQOO 16s 5G फोन बड़ी बैटरी और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले वाले इंडस्ट्री ट्रेंड का हिस्सा बन सकता है। 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट से गेमिंग में बेहतर फ्रेमरेट स्मूथ एक्सपीरियंस देने में मदद कर सकती है। वहीं मोबाइल में लगा 50MP telephoto लेंस भी फोटोग्राफी के शौकिन लोगों को पसंद आ सकता है। गौरतलब है कि मलेशिया में iQOO 16s लॉन्च हो रहा है लेकिन अभी इंडिया में आइकू ने अपनी नंबर सीरीज में ‘एस’ टाइटल के साथ कोई भी फोन पेश नहीं किया है। चर्चा है कि मलेशिया में आने वाला आइकू 16एस ही इंडिया में iQOO 16R नाम के साथ लाया जा सकता है।

आइकू 16 इंडिया लॉन्च टीज हो चुका है और अब लॉन्च डेट अनाउंस होने का इंतजार हो रहा है। बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेट रेट डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप इस आइकू 16एस को पसंद करने की वजह बन सकता है। लेकिन अगर आप किसी और ब्रांड का स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो 60 हजार की रेंज में मौजूद OnePlus 15R, Samsung Galaxy S26 FE, vivo V80, OPPO Reno 16 और Infinix GT 50 Pro को चेक कर सकते हैं।