सबसे ताकतवर चिपसेट स्नैपड्रैगन 888 के साथ 11 जनवरी को लाॅन्च होगा iQOO 7

Join Us icon

iQOO ने कुछ दिनों पहले ही ‘यू सीरीज़’ का विस्तार करते हुए नया स्मार्टफोन iQOO U3 लाॅन्च किया था। मिडबजट में उतारे गए इस फोन के बाद अब कंपनी ने नए साल के लिए कमर कस ली है। कंपनी साल 2021 की शुरूआत ही फ्लैगशिप सेग्मेंट से करने वाली है। आईक्यू ने घोषणा कर दी है कि कंपनी आने वाली 11 जनवरी को अपना दमदार स्मार्टफोन iQOO 7 टेक जगत के सामने पेश कर देगी। यह फोन अभी तक के सबसे पावरफुल चिपसेट पर लाॅन्च किया जाएगा।

iQOO 7 आने वाली 11 जनवरी को टेक मंच पर दस्तक दे देगा। इस दिन यह फोन चीनी मार्केट में लाॅन्च किया जाएगा जो आने वाले दिनों में विश्व के अन्य बाजारों में एंट्री लेगा। यह एक ऑनलाइन ईवेंट होगा जिसका प्रसारण पूरी दुनिया में लाईव दिखाया जाएगा। कंपनी के सभी सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म पर आईक्यू 7 के लाॅन्च को देखा जा सकेगा। 11 जनवरी को लाॅन्च होने से पहले ही कंपनी ने की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स से भी पर्दा उठा दिया है।

iqoo 7 to launch on 11 january with snapdragon 888 soc

आईक्यू 7 स्मार्टफोन को क्वाॅलकाॅम के स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट पर लाॅन्च किया जाएगा। यह प्रोसेसर 5नैनोमीटर फेब्रिकेशन पर काम करता है। इसके साथ ही फोन में LPDDR5 RAM और UFS 3.1 स्टोरेज तकनीक दी जाएगी। कंपनी ने खुलासा कर दिया है कि iQOO 7 में फुलएचडी+ डिसप्ले देखने को मिलेगी जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। इसी तरह फोन में 120वाॅट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,000एमएएच की बैटरी दी जाएगी।

iQOO U3

आईक्यू यू3 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन 20.07:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1080 x 2408 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.58 इंच की फुलएचडी+ आईपीएस एलसीडी ​वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले सपोर्ट करता है। इस फोन की स्क्रीन 401पीपीआई और एचडीआर 10 सपोर्ट करती है तथा 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। आईक्यू यू3 ने 90.61 प्रतिशत के स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ मार्केट में एंट्री ली है। यह भी पढ़ें: Redmi 9T हुआ तैयार, 6000एमएएच बैटरी और 48एमपी क्वाॅड कैमरे के साथ हो सकता है लाॅन्च

iQOO U3 एंडरॉयड 10 पर लॉन्च हुआ है जो आईक्यू यूआई 1.5 पर काम करता है। इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में मीडियाटेक का डायमनसिटी 800यू चिपसेट दिया गया है। चीन में इस फोन को दो रैम वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है जिसमें बेस वेरिएंट जहां 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। दोनों वेरिएंट LPDDR4x RAM और UFS 2.2 storage सपोर्ट करते हैं।

iqoo 7 to launch on 11 january with snapdragon 888 soc

फोटोग्राफी के लिए आईक्यू यू3 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए iQOO U3 स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें: 44MP सेल्फी कैमरा और 8GB रैम के साथ OPPO Reno 5 लाॅन्च, इसमें 50W SuperVOOC टेक्नोलाॅजी

iQOO U3 डुअल सिम फोन है जो वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट बटन दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए आईक्यू यू3 में 18वॉट डुअल इंजन फास्ट चार्जिंग तकनीक वाली 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here