
iQOO ने कुछ महीने पहले चीन में iQOO 8 और iQOO 8 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। ये दोनों स्मार्टफोन iQOO 7 और iQOO 7 Pro स्मार्टफोन के सक्सेसर हैं। अब 91mobiles को एक्सक्लुसिव जानकारी मिली है कि iQOO अपने फ्लैगशिप iQOO 8 Legend स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। iQOO का यह फोन अक्टूबर महीने के अंत और नवंबर महीने की शुरुआत में पेश किया जा सकता है। कंपनी ने फिलहाल iQOO 8 Legend नाम से स्मार्टफोन लॉन्च नहीं किया है। माना जा रहा है कि यह फोन iQOO 8 Pro का रिब्रांड वर्जन हो सकता है। इससे पहले कंपनी ने iQOO 7 Legend को iQOO 7 Pro नाम से पेश किया था। iQOO 8 स्मार्टफोन का इंडिया वर्जन इससे पहले IMEI डेटाबेस में लिस्ट किया जा सकता है।
iQOO 8 Pro हो सकता है iQOO 8 Legend
iQOO 8 Pro स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon 888 Plus प्रोसेसर और Adreno 660 GPU के साथ पेश किया गया है। यह प्रोसेसर Snapdragon 888 का इंप्रूव वर्जन है। iQOO के इस फोन में 50MP Sony IMX766V प्राइमरी कैमरा (अपर्चर f/1.75) और गिंबल स्टेबलाइजेशन, 48MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस (अपर्चर f/2.2), 16MP पोर्टेड लेंस (अपर्चर f/2.23) के साथ पेश किया गया है। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, NFC, पंच होल कैमरा और कर्व डिस्प्ले के साथ मार्केट में उतारा गया है।
iQOO 8 Pro स्मार्टफोन Android 11-पर आधारित OriginOS 1.0 कस्टम स्किन पर रन करता है। इस स्मार्टफोन में 4,500mAh बैटरी और 120W फास्ट चार्ज, 50W फास्ट वायरलेस चार्ज और 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग दी गी है। इस फोन को 12GB LPDDR5 RAM, 512GB UFS 3.1 स्टोरेज, के साथ पेश किया गया है। इस फोन में 16MP का सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें : Google ने Pixel 6 और Pixel 6 Pro स्मार्टफोन की लॉन्च डेट से उठाया पर्दा, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
iQOO 8 Pro स्मार्टफोन में 6.78-इंच का 2K Samsung E5 AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz, आस्पेक्ट रेश्यो 20:9, स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 92.2 प्रतिशत है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फ़ोन में 5G, 4G, dual-band Wi-Fi, NFC, GPS, Bluetooth v5.2, और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। यह भी पढ़ें : Black Shark 4S Pro गेमिंग स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स लीक, Snapdragon 888+ चिपसेट और 144Hz डिस्प्ले के साथ हो सकता है लॉन्च



















