
Google ने आखिरकार नई Pixel 6 सीरीज की लॉन्च डेट से पर्दा उठा दिया है। गूगल के फ्लैगशिप पिक्सल स्मार्टफोन 19 अक्टूबर को लॉन्च किए जाएंगे। गूगल की पिक्सल सीरीज के दो स्मार्टफोन Pixel 6 और Pixel 6 Pro को मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। Google पहले ही पिक्सल 6 सीरीज की कुछ स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स को रिवील कर चुकी है। नए Google स्मार्टफोन इंडस्ट्री टॉप स्पेसिफिकेशन्स के साथ पेश किए जाएंगे। इसके साथ ही डिजाइन के मामले में भी यह अपग्रेड हैं। Pixel 6 series को कंपनी ने ग्लास बॉडी, कस्टम डेवलव चिप, टेनसर के साथ पेश किया है।
Google Pixel 6 series : लॉन्च डेट
Google अपनी Pixel 6 series को ग्लोबल मार्केट में 19 अक्टूबर को लॉन्च करेगी। कंपनी इन स्मार्टफोन की डिटेल को पहले ही शेयर कर चुकी है। ऐसे में लॉन्च इवेंट पर कंपनी Pixel 6 series की कीमत और उपलब्धता को लेकर जानकारी शेयर करेगी। लीक रिपोर्ट्स की माने तो Pixel 6 स्मार्टफोन को यूरोप में 649 यूरो (करीब 56,220 रुपये) की शुरुआती कीमत और Pro वेरिएंट को 899 यूरो (करीब 77,874 रुपये) की शुरुआती कीमत में लॉन्च कर सकती है। Google का पिक्सल 6 मॉडल कार्बन, फॉग और लाइट ऑरेंज कलर में पेश किया जाएगा। वहीं प्रो वेरिएंट को सिल्वर, गोल्ड और कार्बन कलर में पेश किया जाएगा।
Google Pixel 6 series स्पेसिफिकेशन्स
Google अपने फ्लैगशिप Pixel 6 series की स्पेसिफिकेशन्स पहले ही कंफर्म कर चुका है। Google Pixel 6 स्मार्टफोन में 6.4-इंच का Full HD+ 90Hz AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। वहीं Pixel 6 Pro स्मार्टफोन में 6.7-इंच का QHD+ AMOLED कर्व डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है। अपकमिंग पिक्सल सीरीज में सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा।
गूगल के फ्लैगशिप स्मार्टफोन कंपनी के इन-हाउस Tensor चिप के साथ पेश किये जाएंगे। पिक्सल 6 स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा और पिक्सल 6 प्रो स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जाएगा। Google के स्मार्टफोन लेटेस्ट Android 12 पर रन करेंगे। कैमरा सेंसर और बैटरी को लेकर जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है। यह भी पढ़ें : AIWA ने भारत में दिवाली से पहले लॉन्च किए हाई-फाई साउंड क्वालिटी वाले प्रीमियम स्पीकर, जानें क़ीमत और खूबियां
लीक रिपोर्ट्स की माने तो गूगल के दोनों स्मार्टफोन में प्राइमरी कैमरा 50MP Samsung GN1 सेंसर होगा। फोन में सेकेंडरी कैमरा 12MP Sony IMX286 अल्ट्रावाइड कैमरा होगा। वहीं प्रो मॉडल में 48MP Sony IMX586 टेलीफोटो कैमरा सेंसर दिया जा सकता है, जो 4x जूम सपोर्ट करेगा। यह भी पढ़ें : Black Shark 4S Pro गेमिंग स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स लीक, Snapdragon 888+ चिपसेट और 144Hz डिस्प्ले के साथ हो सकता है लॉन्च




















