iQOO 8 Pro स्मार्टफोन में होगा जबरदस्त 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, जानें क्या होंगी खूबियां

iQOO इन दिनों अपने नेक्स्ट जेनेरेशन फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी की अपकमिंग फ्लैगशिप सीरीज 17 अगस्त को लॉन्च होनी है। इस सीरीज़ के स्मार्टफ़ोन iQOO 8 Pro के बारे में लॉन्च से पहले कंपनी ने कुछ टीजर शेयर किे हैं। यह स्मार्टफोन iQOO 8 series का हायर एंड मॉडल होगा। लॉन्च से पहले कंपनी इस स्मार्टफोन के कैमरा फीचर के बारे में जानकारी शेयर की है जो iQOO 8 को Pro वेरिएंट बनाते हैं। iQOO 8 Pro स्मार्टफोन को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जाएगा। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का है। यहां हम आपको iQOO 8 Pro स्मार्टफ़ोन के कैमरा स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बता रहे हैं।
iQOO 8 Pro कैमरा स्पेसिफिकेशन्स
iQOO 8 Pro स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। यह कैमरा सेटअप VIS 5-एक्सेस एंटी शेक माइक्रो क्लाउट गिंबल स्टेबलाइजाइजेशन सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा। इस कैमरा सेटअप का प्राइमरी कैमरा 50MP का सेंसर है। इस कैमरा सेटअप का दूसरा कैमरा 48MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर है। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन में तीसरा कैमरा 16 मेगापिक्सल का है जिसका फोकल लेंथ 14mm-60mm है।
iQOO 8 स्पेसिफिकेशन्स
iQOO 8 Pro स्मार्टफोन क्वालकॉम के सबसे पावरफुल Snapdragon 888+ चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा। इसके साथ ही खबर है कि iQOO 8 स्मार्टफोन को Snapdragon 870 या फिर Snapdragon 888 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। iQOO 8 Pro स्मार्टफोन को 12GB की रैम के साथ पेश किया जा सकता है। RAM. iQOO के इस स्मार्टफोन में रैम एक्सटेशन फीचर की मदद से 4GB तक की रैम बढ़ाई जा सकती है।
iQOO 8 Pro स्मार्टफोन के डिस्प्ले की बात करें तो इसमें कर्व एज पैनल दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की डिस्प्ले का रेजलूशन 2K है, जिसमें फ्रंट कैमरा के लिए पंच होल कैमरा दिया जाएगा। iQOO के इस स्मार्टफोन में Samsung E5 AMOLED पैनल और Low-Temperature Polycrystalline Oxide (LTPO) टेक्नोलॉजी का सपोर्ट दिया जाएगा। इस टेक्नोलॉजी की मदद से डिस्प्ले के रिफ्रेश रेट को 1Hz से 144Hz के बीच में एडजेस्ट किया जा सकता है। फिलहाल डिस्प्ले साइज के बारे में जानकारी उपलब्ध नहीं है। यह भी पढ़ें : क्या OnePlus आज लॉन्च कर रहा फोल्डेबल फोन, कंपनी शेयर किया टीजर
iQOO 8 स्मार्टफोन को अलग अलग कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही इस फोन का BMW Edition और ब्लैक कलर ऑप्शन में भी लॉन्च किया जा सकता है। iQOO 8 Pro स्मार्टफोन को कंपनी 120W फास्ट चार्जिंग सिस्टम दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Apple iPhone 13 सीरीज में मिलेंगे नए कैमरा फीचर्स, जानें क्या होंगी खूबियां