
91मोबाइल्स ने दो दिन पहले ही एक खबर पब्लिश करते हुए जानकारी दी थी कि आईक्यू ब्रांड आने वाली 4 अगस्त को टेक मार्केट में अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज़ iQOO 8 को पेश करने वाली है। चर्चा है कि इस सीरीज़ में iQOO 8 और iQOO 8 Plus स्मार्टफोन शामिल होंगे। कंपनी ने हालांकि अभी तक इन नामों की पुष्टि नहीं की है लेकिन एक ताजा लीक में iQOO 8 की स्पेसिफिकेशन्स शेयर कर दी गई है। लीक की मानें तो iQOO 8 सीरीज़ Qualcomm Snapdragon 888+ चिपसेट, 2K Display, 120W फास्ट चार्जिेग और 12GB RAM + 4GB RAM की ताकत से लैस होगी।
iQOO 8 series की पावर
आईक्यू 8 सीरीज़ को लेकर कंपनी स्वयं यह साफ कर चुकी है कि इसमें शामिल स्मार्टफोन क्वॉलकॉम के सबसे पावरफुल और 5G सपोर्ट करने वाले स्नैपड्रैगन 888 प्लस चिपसेट से लैस किए जाएंगे। इस चिपसेट की खासियत की बात करें तो यह 2.995गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले प्राइम कोर सीपीयू पर काम करता है। साथ ही क्वॉलकॉम का दावा है कि यह मोबाइल चिपसेट स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट की तुलना में 20 प्रतिशत तक अधिक इम्प्रूव्ड परफॉर्मेंस प्रदान करता है।
iQOO 8 series की स्पेसिफिकेशन्स
डिजीटल चैट स्टेशन द्वारा लीक की गई स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सीरीज़ में मौजूद स्मार्टफोन को 12 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जा सकता है जो 4 जीबी की की एक्सटेंडेड रैम भी सपोर्ट करेगा। यानी यह फोन की कुल रैम पावर 16 जीबी की हो सकेगी। इसके अलावा iQOO 8 सीरीज़ स्मार्टफोन में 3200 x 1440 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 2के डिसप्ले दिए जाने की बात सामने आई है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। वहीं पावर बैकअप के लिए आईक्यू 8 सीरीज़ में 4,000एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है जिसे 120W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया जाएगा। यह भी पढ़ें : Samsung 11 अगस्त को करेगा अपने सबसे बड़े इवेंट का आयोजन, लॉन्च होंगे कागज की तरह मुड़ने वाले फोन
iQOO 7 सीरीज़ इंडिया प्राइस
भारत में लॉन्च हो चुकी आईक्यू 7 सीरीज़ की बात करें तो इसमें शामिल iQOO 7 Legend मॉडल को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया था। इस फोन का बेस वेरिएंट 8GB रैम के साथ 128GB की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे 39,990 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया है। इसी तरह फोन के बड़े वेरिएंट में 12GB रैम के साथ 256GB स्टोरोज दी गई है जिसका लॉन्च प्राइस 43,990 रुपये था।

iQOO 7 की बात करें तो यह फोन तीन वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। फोन का बेस वेरिएंट 8GB रैम + 128GB स्टोरेज के साथ 31,990 रुपये की कीमत में लाया गया था। वहीं फोन का दूसरा वेरिएंट 8GB रैम + 256 GB स्टोरेज के साथ 33,990 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था तथा 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला टॉप वेरिएंट 35,990 रुपये के लॉन्च प्राइस के साथ इंडिया आया था।



















