iQOO 8 होगा अब तक सबसे पावरफुल एंड्रॉयड स्मार्टफोन, लॉन्च से पहले लीक हुई स्पेसिफिकेशन्स

Join Us icon

iQOO होम मार्केट चीन में 17 अगस्त को अपना फ़्लैगशिप स्मार्टफ़ोन iQOO 8 सीरीज को लॉन्च करेगा। अब तक की लीक रिपोर्ट्स में iQOO के अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में कई जानकारी सामने आ चुकी है। अब लॉन्च से ठीक पहले कंपनी ने सोशल मीडिया अकाउंट पर iQOO 8 का ऑफिशियल पोस्ट शेयर किया है, जिससे इस अपकमिंग स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स, डिस्प्ले रेजलूशन, फास्ट चार्जिंग और प्रोसेसर के बारे में जानकारी मिलती है। iQOO 8 सीरीज कंपनी के iQOO 7 का सक्सेसर स्मार्टफोन है, जिसे कई सारे अपग्रेड के साथ पेश किया जाएगा। इस पोस्टर इमेज से पता चलता है कि iQOO 8 स्मार्टफोन का डिजाइन BMW M Motorsport की थीम पर होगा। इस पोस्ट से दोनों कंपनियों के बीच पार्टनरशिप की ख़बर पर मुहर भी लगती है।

iQOO 8 स्पेसिफिकेशन्स

टीजर पोस्टर से पता चलता है कि अपकमिंग iQOO 8 स्मार्टफोन में 2K डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा। इस डिस्प्ले को लेकर कहा जा रहा है कंपनी फोन में E5 AMOLED LTPO (Low-Temperature Polycrystalline Oxide) 10bit डिस्प्ले पैनल ऑफर कर सकती है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट डायनेमिक 120Hz होगा। यानी इस डिस्प्ले के रिफ्रेश रेट को 1Hz से 120Hz के बीच में सेट किया जा सकता है। यह कंटेंट के मुताबिक ऑटोमेटिक चेंज होता है।

iqoo-8

iQOO 8 स्मार्टफोन Qualcomm के फ्लैगशिप Snapdragon 888 Plus SoC के साथ पेश किया जाएगा। इस चिपसेट के साथ आने वाला यह दुनिया का सबसे पहला स्मार्टफोन होगा। इसके साथ ही इस फोन में यूजर्स को 120W चार्जिंग का सपोर्ट दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन के बारे में फिलहाल इतनी ही जानकारी उपलब्ध है।

iQOO 8 स्मार्टफोन के डिजाइन की बात करें तो इस फोन के फ्रंट में सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल कटआउट डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन की डिस्प्ले कर्व ऐज और नैरो बैजल वाली होगी। यह स्मार्टफोन का ब्लैक कलर ऑप्शन कार्बन फ़ाइबर पैर्टन और व्हाइट कलर ऑप्शन BMW स्ट्रिप डिज़ाइन के साथ पेश किया जाएगा। इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप LED फ्लैश दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : Vivo X70 Pro स्मार्टफ़ोन ने लॉन्च से पहले दिखाई ताक़त, Geekbench पर परफॉर्मेंस रिपोर्ट और स्पेसिफिकेशन्स के साथ हुआ लिस्ट

फोन के दाई ओर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिए जाएंगे। इसके साथ ही इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर ऑफर किया जाएगा। iQOO 8 स्मार्टफोन के बारे में अब तक फिलहाल इतनी ही जानकारी उपलब्ध है। यह भी पढ़ें : Xiaomi जल्द ला रहा कम क़ीमत में शानदार लुक और धांसू परफॉर्मेंस वाला Redmi 10, लॉन्च से पहले जानें खूबियां

लेटेस्ट वीडियो : देसी Micromax IN 2B का पबजी और बैटरी टेस्ट

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here