120W Fast Charging और Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट से लैस iQOO 9 series, 5 जनवरी को होगी लॉन्च

Join Us icon

iQOO 9 series को लेकर लंबे समय से लीक्स सामने आ रहे हैं कि आईकू कंपनी जल्द ही अपनी इस ताकतवर सीरीज़ को टेक मंच पर पेश करेगी और इसके ​तहत दो पावरफुल स्मार्टफोन लॉन्च होंगे जो iQOO 9 और iQOO 9 Pro नाम के साथ मार्केट में एंट्री लेंगे। वहीं अब जानकारी सामने आ रही है कि आईकू 9 सीरीज़ आने वाली 5 जनवरी को टेक मंच पर पेश कर दी जाएगी। इस दिन ये स्मार्टफोंस चीन में लॉन्च होंगे जो बाद में विश्व के अन्य बाजारों में उतारे जाएंगे।

iQOO 9 और iQOO 9 Pro के लॉन्च की जानकारी स्वंय कंपनी ने टीज़र पोस्टर के जरिये दी है। कंपनी ने माइक्रोब्लागिंग साइट वेइबो पर फोन का टीज़र जारी किया है जिसमें फोन की फोटो के साथ ही आईकू 9 सीरीज़ की लॉन्च डेट का खुलासा किया गया है। यह पोस्टर चीनी भाषा में है जो iQOO 9 series के लॉन्च को टीज़ कर रहा है। कंपनी ने हालांकि अभी तक इस सीरीज़ में शामिल किए जाने वाले फोंस के नाम से पर्दा नहीं उठाया है लेकिन माना जा रहा है कि सीरीज़ में iQOO 9 और iQOO 9 Pro स्मार्टफोन शामिल रहेंगे और दोनों ही फोन 5 जनवरी को लॉन्च कर दिए जाएंगे।

iQOO 9 Pro series might launch on 5 january with Snapdragon 8 Gen 1 soc 120w fast charging

iQOO 9 और iQOO 9 Pro की ताकत

लॉन्च डेट की तरह ही आईकू कंपनी ने अभी अपने स्मार्टफोंस की स्पेसिफिकेशन्स को भी पर्दे में ही रखा है। लेकिन सामने आए लीक्स की मानें तो इस सीरीज़ के साथ ही कंपनी अपना सबसे पावरफुल मोबाइल फोन भी लॉन्च करेगी जो क्वॉलकॉम के लेटेस्ट और ताकतवर चिपसेट Snapdragon 8 Gen 1 से लैस होगा। इस सीरीज़ में शामिल होने वाले दोनों ही डिवाईस 5G Phone के रूप में मार्केट में एंट्री लेंगे। यह भी पढ़ें : Vivo V23 Series 5 जनवरी को होगी इंडिया में लॉन्च, दस्तक देंगे वाले डुअल सेल्फी कैमरे वाले Vivo V23 और Vivo V23 Pro

अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक्स के अनुसार आईकू 9 को कंपनी द्वारा 6.62 इंच की बड़ी डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। फोन की स्क्रीन सुपर एमोलेड पैनल पर बनी होगी जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। बताया गया है कि यह स्मार्टफोन 12 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च होगा जो 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा।

iQOO 9 Pro series might launch on 5 january with Snapdragon 8 Gen 1 soc 120w fast charging

फोटोग्राफी के लिए iQOO 9 में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिए जाने की बात कही गई है। लीक के अनुसार इस कैमरा सेग्मेंट में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए आईकू 9 में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। इस सीरीज़ की एक और बड़ी ताकत होगी इसमें ​दी जाने वाली 120 वॉट चार्जिंग तकनीक। उम्मीद है कि आईकू 9 में 4,700एमएएच और आईकू 9 प्रो में 4,550एमएएच की बैटरी देखने को मिलेगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here