iQOO Neo 10S जल्द हो सकता है लॉन्च, गीकबेंच और 3सी साइट पर आया नजर

iQOO आने वाले 28 अप्रैल को चीन में iQOO Z10 Turbo, Z10 Turbo Pro और Z10x मोबाइल्स लॉन्च करने वाला है। इसी बीच खबर है कि ब्रांड अपनी नई Neo 10S सीरीज पर भी काम कर रहा है, जिसके तहत iQOO Neo 10S फोन आ सकता है। इसे लेकर टिप्स्टर Digital Chat Station ने बताया है कि यह मॉडल नंबर V2463A के साथ 3C सर्टिफिकेशन पर स्पॉट हुआ है। साथ ही XpertPick ने इस डिवाइस को Geekbench पर देखा है। आइए, आगे दोनों साइट्स पर सामने आई जानकारी को डिटेल में जानते हैं।
iQOO Neo 10S फोन की 3C और गीकबेंच लिस्टिंग
- कथित iQOO Neo 10S की 3C लिस्टिंग से पता चलता है कि यह 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है।
- गीकबेंच लिस्टिंग से पता चलता है कि आगामी iQOO Neo 10S में शानदार परफॉरमेंस के लिए स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिप दी जा सकती है।
- दमदार स्पीड के लिए करीब 12 जीबी रैम और ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में एंड्रॉइड 15 मिल सकता है।
- गीकबेंच 6 के सिंगल-कोर और मल्टी-कोर टेस्ट में डिवाइस ने क्रमशः 3005 और 9352 अंक हासिल किए हैं।
iQOO Neo 10S स्पेसिफिकेशंस (लीक)
- डिस्प्ले: टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन के अनुसार iQOO Neo 10S में 6.82 इंच का फ्लैट AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। जो 2K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट कर सकता है। इस स्क्रीन पर समर्पित डिस्प्ले चिप और एक अल्ट्रासोनिक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल सकता है।
- चिपसेट: iQOO Neo 10S में परफॉरमेंस के लिए क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिप मिलने की उम्मीद है।
- बैटरी और चार्जिंग: फोन में 120W फास्ट चार्जिंग के साथ 7,000mAh+ की बड़ी बैटरी होने की बात कही गई है।
- कैमरा: कैमरा के मामले में डिवाइस में 50-मेगापिक्सल प्राइमरी और एक अन्य लेंस वाला डुअल-कैमरा सेटअप मिल सकता है।
iQOO Neo 10S सीरीज लॉन्च टाइमलाइन (संभावित)
मई 2024 में iQOO China ने Neo 9S Pro और Neo 9S Pro+ लॉन्च किए थे जिनमें क्रमशः Dimensity 9300 Plus और Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिए गए थे। अब जो नया V2463A मॉडल सामने आया है उसमें Snapdragon 8 Elite चिपसेट देखने को मिल सकता है। इससे लगता है कि यह Neo 9S Pro+ का सक्सेसर होगा। इसलिए उम्मीद है कि आगामी डिवाइस अगले महीने चीन में एंट्री ले सकता है। हालांकि यह सब अटकलें हैं और ब्रांड के ऐलान के बाद ही असल जानकारी सामने आएगी।