iQOO Neo 12 की डिटेल्स लीक, 185Hz रिफ्रेश रेट और 9000mAh से बड़ी बैटरी के साथ आ सकता है फोन

iQOO इस साल अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन लाइनअप को आगे बढ़ा सकता है। जहां कंपनी अगले महीने चीन में iQOO Neo 11S लॉन्च कर सकती हैं। वहीं, साल के आखिर तक iQOO Neo 12 आने की उम्मीद है। हालांकि इसमें समय लगेगा इससे पहले टिप्स्टर Digital Chat Station ने आगामी Neo 12 से जुड़ी कई अहम जानकारियां माइक्रो ब्लॉग्गिंग साइट पर शेयर की हैं। जिसके बारे में आप आगे पढ़ सकते हैं।
iQOO Neo 12 स्पेसिफिकेशंस लीक
लीक के अनुसार iQOO Neo 12 में 6.83 इंच का फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 2K रिजॉल्यूशन सपोर्ट कर सकता है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी फिलहाल कम से कम 165Hz रिफ्रेश रेट वाले पैनल की टेस्टिंग कर रही है। खास बात यह है कि iQOO कथित तौर पर 185Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले विकल्प पर भी काम कर रहा है। अगर ऐसा होता है तो यह स्मार्टफोन हाई रिफ्रेश रेट के मामले में तगड़ा विकल्प बन सकता है।
Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
परफॉरमेंस के लिए iQOO Neo 12 में पिछले साल का फ्लैगशिप Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है। इसके साथ एक डेडिकेटेड डिस्प्ले चिप मिलने की भी संभावना है, जो गेमिंग और ग्राफिक्स अनुभव को बेहतर बना सकती है।
9000mAh से बड़ी बैटरी
लीक के मुताबिक iQOO Neo 12 के इंजीनियरिंग प्रोटोटाइप में ऐसी बैटरी का टेस्ट किया जा रहा है, जिसकी क्षमता 9 से शुरू होती है। इससे लग रहा है कि फोन में 9000mAh से ज्यादा साइज वाली बैटरी मिल सकती है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कंपनी इससे भी बड़ी बैटरी वाले विकल्प को टेस्ट कर रही है। इस बड़ी बैटरी को चार्ज करने के लिए 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है तो Neo 12 बैटरी लाइफ के मामले दमदार ऑप्शन साबित हो सकता है।
अन्य फीचर्स और संभावित कैमरा डिटेल्स
लीक के अनुसार स्मार्टफोन में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और हाई-लेवल वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग भी मिल सकती है। हालांकि फिलहाल इसकी सटीक IP रेटिंग सामने नहीं आई है। कैमरा स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। माना जा रहा है कि यह फोन पिछले साल के iQOO Neo 11 की तरह 50MP के प्राइमरी कैमरा और 8MP सेकेंडरी सेंसर के साथ आ सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP फ्रंट कैमरा लगाया जा सकता है।
कब हो सकता है लॉन्च?
टिप्स्टर ने लेटेस्ट लीक में लॉन्च टाइमलाइन नहीं शेयर किया है, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो iQOO Neo 12 को इस साल अक्टूबर में पेश किया जा सकता है। यदि आप आगामी महीनों में नया फोन लेने का प्लान बना रहे हैं तो इसके लिए इंतजार कर सकते हैं। हम आपको आगे भी इसका अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।