इस पावरफुल 5G फोन का इंडियन मॉडल गूगल पर हुआ लिस्ट, होने वाला है भारत में लॉन्च

Join Us icon

iQOO ने कुछ दिनों पहले ही चीनी मार्केट में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया डिवाईस iQOO Neo 5 लॉन्च किया था। यह फोन हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स के साथ लॉन्च हुआ था जो 12 जीबी रैम मैमोरी के साथ क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 870 चिपसेट सपोर्ट करता है। वहीं अब खबर सामने आ रही है कि आईक्यू अपने इस 5G फोन को जल्द ही इंडिया में लॉन्च करने वाली है। आईक्यू नियो 5 गूगल प्ले कंसोल पर लिस्ट हुआ है जहां से फोन की कई स्पेसिफिकेशन्स सामने आई है।

iQOO Neo 5 को गूगल प्ले कंसोल पर Vivo I2012 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। इस सर्टिफिकेशन में फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी तो सामने आई ही है वहीं साथ ही आईक्यू नियो 5 की फोटो भी लिस्टिंग में शेयर की गई है। गूगल प्ले कंसोल पर फोन का फ्रंट पैनल पर दिखाया गया है, जिसमें कर्व्ड ऐज डिसप्ले और स्क्रीन के उपरी ओर बीच में बना पंच-होल भी नज़र आया है। इस फोन की लुक चीन में लॉन्च हुए मॉडल जैसी ही है।

iQOO Neo 5 5G Phone india variant google play console listing launch soon Specs Price

स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा

गूगल प्ले कंसोल पर iQOO Neo 5 को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 11 से लैस दिखाया गया है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 870 चिपसेट दिए जाने की बात सामने आई है। गौरतलब है कि चीन में यह आईक्यू फोन इसी चिपसेट के साथ लॉन्च हुआ है। वहीं लिस्टिंग में फोन का 8 जीबी रैम वेरिएंट सामने आया है। बहरहाल यह कहना भी गलत नहीं होगा कि iQOO Neo 5 इंडिया में एक से अधिक वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Samsung ला रही है एक और सस्ता 5G फोन Galaxy M42, इंडियन वेबसाइट पर हुआ लिस्ट

iQOO Neo 5 के इस इंडियन मॉडल में कितनी इंच वाली स्क्रीन दी जाएगी, यह तो अभी साफ नहीं हुआ है लेकिन गूगल प्ले कंसोल के अनुसार यह फोन फुलएचडी+ डिसप्ले पैनल पर लॉन्च किया जाएगा जो 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली स्क्रीन सपोर्ट करेगा। वहीं बीते दिनों आए लीक में यह भी सामने आया था आईक्यू अपने इस फोन को एमोलेड पैनल के साथ भारत में लाएगी और यह स्क्रीन 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ काम करेगी।

iQOO Neo 5 5G Phone india variant google play console listing launch soon Specs Price

चीन में लॉन्च हुए आईक्यू नियो 5 स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस सेटअप में एफ/1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स598 सेंसर, एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइट एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मोनो लेंस दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए यह फोन 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : 5G की पावर और पावरफुल प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ Mi 11 Pro, Realme को चुनौती देने की फुल तैयारी

iQOO Neo 5 में 4,400एमएएच की बैटरी भी दी गई है जो 66वॉट सुपरफास्ट फ्लैश चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करती है। आईक्यू की ओर से इस फोन के इंडिया लॉन्च की कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन उम्मीद है कि आने वाले महीने में आईक्यू का यह 5जी स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here