
Samsung से जुड़ी एक खबर हाल ही सामने आई थी जिसमें कंपनी के दो नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy M42 5G और Samsung Galaxy A42 5G के इंडिया लॉन्च की जानकारी मिली थी। ये दोनों मोबाइल फोन भारतीय सर्टिफिकेशन साइट बीआईएस पर सर्टिफाइड हुए थे, जिससे पता चला था कि कंपनी जल्द इन डिवाईसेज को इंडिया में लॉन्च करेगी। वहीं अब इनमें से एक Samsung Galaxy M42 5G फोन का सपोर्ट पेज इंडियन साइट पर भी लिस्ट हो गया है।
Samsung Galaxy M42 5G का सपोर्ट पेज सैमसंग इंडिया वेबसाइट पर लाईव हो गया है। एमएसपी वेबसाइट के जरिये मिली जानकारी के अनुसार गैलेक्सी एम42 5जी फोन SM-M426B/DS मॉडल नंबर के साथ कंपनी की वेबसाइट पर देखा गया है। गौरतलब है कि बीते दिनों बीआईएस पर भी यह फोन इसी मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ था। सपोर्ट पेज सामने आने के बाद उम्मीद की जा सकती है कि अब सैमसंग जल्द ही गैलेक्सी एम42 5जी फोन को भारत में लॉन्च कर देगी।

Samsung Galaxy S20 FE 5G
गैलेक्सी एस20 एफई 5जी सैमसंग का लेटेस्ट 5जी फोन है। जो क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट पर रन करता है। इस फोन में 8 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। लेटेस्ट एंडरॉयड ओएस आधारित वन यूआई के साथ इस फोन में 2.73गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला 64बिट आक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। Samsung Galaxy S20 Fan Edition आईपी68 रेटिड है जो इसे वॉटरप्रूफ बनाता है। सिक्योरिटी के लिए फोन इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : एक नहीं दो डिसप्ले के साथ Xiaomi ने किया ताकत का प्रदर्शन, 5G और Samsung के कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Mi 11 Ultra 5G
सैमसंग गैलेक्सी एस20 फैन एडिशन को कंपनी की ओर इनफिनिटी ‘ओ’ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। यह फोन बेजल लेस डिजाईन सपोर्ट करता है जिसके उपरी ओर बीच में सिर्फ 3.34mm साईज़ का सेल्फी कैमरे से लैस पंच-होल दिया गया है। सैमसंग का यह स्मार्टफोन 1080 x 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की बड़ी फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है।
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो गैलेक्सी एस20 एफई ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जो बैक पैनल पर उपरी दाईं ओर बने चौकोर सेटअप में वर्टिकल शेप में फिट है। इस फोन में एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का डुअल पिक्सल कैमरा, एफ/1.8 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया गया है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Galaxy S20 FE एफ/2.2 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए गैलेक्सी एस20 एफई में 25वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,500एमएएच की बैटरी दी गई है। यह फोन ओटीजी और वायरलेस चार्जिंग तकनीक से लैस है।



















