
iQOO के लिए साल 2022 बड़ा धमाकेदार रहा है। कंपनी मार्केट में एग्रेसिव है और दो फ्लैगशिप स्मार्टफोन के साथ-साथ मिड रेंज सेग्मेंट में भी कई फोन लॉन्च कर रहा है। फिलहाल कंपनी इन दिनों होम मार्केट चीन में अपनी Neo सीरीज का नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। यह स्मार्टफोन iQOO Neo 7 के नाम से एंट्री करेगा, जो कि iQOO Neo 6 का सक्सेसर होगा। नियो 6 का स्मार्टफोन भारत में 30,000 रुपये के सेग्मेंट में पेश किया गया है। हालांकि भारत और चीन में यह फोन दोनों ही अलग-अलग स्पेसिफिकेशन्स के साथ आता है। संभव है कि इस बार कंपनी भारत चीन में एक जैसे स्पेसिफिकेशन्स के साथ पेश किया जा सकता है।
पॉपुलर टिपस्टर DigitalChatStation ने इस अपकमिंग स्मार्टफोन स्पेसिफिकेशन्स शेयर की हैं। टिपस्टर के मुताबिक, iQOO Neo 7 स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 9000+ प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। इससे पहले कंपनी ने iQOO Neo 6 स्मार्टफोन को क्वालकॉम के प्रोसेसर के साथ पेश किया था।
iQOO Neo 7 स्पेसिफिकेशन्स (संभावित)
iQOO Neo 7 को लेकर खबर है कि यह फोन FHD+ डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और पंच होल कटआउट के साथ पेश किया जाएगा। फोन में AMOLED पैनल, आई-प्रोटेक्शन फीचर और प्रोटेक्टिव लेयर दी जाएगी। iQOO Neo 7 स्मार्टफोन में 50MP Sony IMX766V प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा, जिसके साथ दो और कैमरा सेंसर दिए जाएँगे। यह भी पढ़ें : 13GB रैम, 4,500mAh बैटरी और 33W चार्जिंग के साथ लॉन्च हुआ Oppo Reno8 4G
आइकू का यह फोन 120W फास्ट चार्जिंग स्पीड के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही फोन में ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर, आईआर ब्लास्टर NFC और लीनियर मोटर दिया जाएगा। iQOO Neo 7 स्मार्टफोन में Dimensity 9000+ प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए Mali-G710 GPU दिया जाएगा।


















