
Oppo ने अपनी Reno लाइनअप का लेटेस्ट 4G स्मार्टफोन – Oppo Reno8 4G को लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया है। ओप्पो ने फिलहाल इस स्मार्टफोन के भारत में लॉन्च को लेकर कुछ भी कंफर्म नहीं किया है। ओप्पो भारत में पहले ही रेनो 8 सीरीज के 5G स्मार्टफ़ोन लॉन्च कर चुका है। Oppo Reno8 4G स्मार्टफ़ोन को क्वालकॉम के Snapdragon 680 प्रोसेसर और 8GB रैम के साथ पेश किया है। यहां हम आपको Oppo Reno8 4G स्मार्टफ़ोन के स्पेसिफिकेशन्स, फ़ीचर्स और क़ीमत के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।
Oppo Reno8 4G: स्पेसिफिकेशन्स
Oppo Reno8 4G स्मार्टफोन में 6.43-इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। इस फोन में पंच होल कटआउट दिया गया है, जिसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। रियर कैमरा की बात करें तो फोन में 64MP का प्राइमरी कैमरा के साथ 2MP के दो डेप्थ और मोनोक्रोम कैमरा सेंसर दिया गया है।
ओप्पो के इस फोन में Qualcomm Snapdragon 680 4G के साथ आता है। इस फोन में 8GB की रैम और 256GB स्टोरेज दी गई है। यह फोन 5GB वर्चुअल रैम सपोर्ट करता है। इसके साथ ही फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाई जा सकती है।
ओप्पो के इस फोन में 4,500mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। यह फोन Android 12 पर आधारित लेटेस्ट ColorOS पर रन करता है। इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। फोन में 3.5mm का ऑडियो पोर्ट दिया गया है। यह भी पढ़ें : India vs Zimbabwe : भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाएगा पहला मैच, यहां देखें फ्री
Oppo Reno8 4G: कीमत
Oppo Reno8 4G स्मार्टफोन फिलहाल इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को IDR 4,999,000 (करीब 27,000 रुपये) की क़ीमत में पेश किया गया है। बात करें अगर Oppo Reno8 5G के स्मार्टफोन की तो 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को 29,999 रुपये की क़ीमत में आता है।


















