Snapdragon 685 चिप, AMOLED डिस्प्ले और IP69 रेटिंग के साथ iQOO Z10 Lite 4G हुआ ग्लोबली लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/08/iQOO-Z10-Lite-4G-launched-globally-with-Snapdragon-685-chip-and-AMOLED-display-IP69-rating-know-details.jpg

iQOO ने रूस में अपने जेड10 सीरीज स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। यह भारत में पहले ही iQOO Z10 Lite 5G के रूप में आ चुका है वहीं, ग्लोबली iQOO Z10 Lite 4G नेटवर्क के साथ लॉन्च हुआ है। इस नए वर्जन में बेहतर AMOLED डिस्प्ले, फास्ट चार्जिंग, IP रेटिंग और अपग्रेडेड कैमरा मिलेगा। हालांकि प्रोसेसर और 5G सपोर्ट के मामले में यह भारतीय Z10 Lite से अलग है। आइए, आगे इसकी डिटेल्स जानते हैं।

डिज़ाइन की बात करें तो नया Z10 Lite पहले से ज्यादा प्रीमियम नजर आ रहा है। इसमें फ्लैट डिस्प्ले, पतले बेजल और रेक्टैंगुलर कैमरा मॉड्यूल है। इसका वजन करीब 196-198 ग्राम है और मोटाई 7.99mm के करीब है। सबसे बड़ी बात यह है कि भारत वाले मॉडल में IP64 रेटिंग है जबकि ग्लोबली आए वर्जन में IP68/IP69 डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस तकनीक मिलेगी। जिससे यह अंडरवॉटर फोटोग्राफी करने में सक्षम हो सकता है। वहीं, कलर्स के मामले में इसे Taiga यानी ग्रीन और Glacier यानी वाइट जैसे दो ऑप्शंस में पेश किया गया है।

डिस्प्ले में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। iQOO Z10 Lite 4G में 6.67-इंच का फुल HD+ AMOLED पैनल लगाया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट दे सकता है। यह भारत वाले Z10 Lite के 6.74-इंच HD+ LCD 90Hz डिस्प्ले से काफी बेहतर माना जा सकता है।

प्रोसेसर के मामले में यहां बड़ा बदलाव हुआ है। रूस वाला मॉडल Snapdragon 685 4G चिपसेट के साथ आता है, जबकि भारतीय Z10 Lite में Dimensity 6300 5G चिप लगी है। यदि बात करें Snapdragon 685 की तो यह रोज के कामों और लाइट गेमिंग के लिए ठीक लग सकता है। फोन में Android 15 के साथ Funtouch OS 15, 8GB तक LPDDR4X रैम और 256GB तक UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज मिलता है। हालांकि माइक्रोSD कार्ड स्लॉट नहीं है।

कैमरा सेटअप में भी बदलाव है। रूस वाले iQOO Z10 Lite 4G में 50MP Sony IMX582 मेन सेंसर, 2MP डेप्थ कैमरा और 8MP सेल्फी कैमरा दिया मिलता है। जो भारत वाले मॉडल के 5MP फ्रंट कैमरे से अपग्रेड है। कैमरा मोड्स में नाइट मोड, पोर्ट्रेट और अंडरवॉटर फोटोग्राफी जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं। बैटरी साइज 6,000mAh रखा गया ही है, लेकिन चार्जिंग नए मॉडल में 15W से बढ़कर 44W हो गई है। कंपनी का दावा है कि यह 1% से 50% सिर्फ 34 मिनट में चार्ज हो सकता है।

रूस में iQOO Z10 Lite 4G की कीमत 8GB+128GB मॉडल के लिए RUB 16,999 यानी भारतीय करेंसी अनुसार लगभग 15,500 रुपये रखी गई है। इसकी सेल शुरू हो गई है।

यदि भारत के iQOO Z10 Lite 5G और Z10 4G की तुलना करें तो रूस वाले मॉडल में डिस्प्ले, चार्जिंग और बिल्ड क्वालिटी भारतीय मॉडल से बेहतर है, लेकिन 5G नेटवर्क और ज्यादा पावरफुल चिपसेट की कमी है।

अगर आप रूस में हैं और 4G नेटवर्क चलाने चाहते हैं तो यह फोन AMOLED डिस्प्ले, बेहतर IP रेटिंग, फास्ट चार्जिंग और बड़ी बैटरी के साथ अच्छा वैल्यू-फॉर-मनी विकल्प हो सकता है। आखिर में आपको बता दें कि भारत में बढ़ते 5जी चलन को देखते हुए इसके देश में आने की उम्मीद कम ही है। वहीं, अन्य खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।