iQOO Z11 भारत में जल्द होगा लॉन्च, BIS पर दिखा फोन, मिल सकती है 9000mAh तक बैटरी

iQOO जल्द ही भारत में अपनी Z11 सीरीज का विस्तार कर सकता है। कंपनी ने हाल ही में iQOO Z11 Lite का भारतीय लॉन्च कंफर्म किया है। वहीं, अब लग रहा है कि इसके साथ ही स्टैंडर्ड iQOO Z11 मॉडल भी भारत में एंटी ले सकता है। क्योंकि अपकमिंग स्मार्टफोन को BIS (Bureau of Indian Standards) सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। आइए, आगे फोन की अब तक आई डिटेल्स जानते हैं।
iQOO Z11 BIS लिस्टिंग
टिप्स्टर Debayan Roy के अनुसार, BIS वेबसाइट पर iQOO के एक नए स्मार्टफोन को मॉडल नंबर I2514 के साथ देखा गया है। माना जा रहा है कि यह मॉडल iQOO Z11 का भारतीय मॉडल हो सकता है। हालांकि, कंपनी ने इस फोन की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। बता दें कि BIS सर्टिफिकेशन आमतौर पर भारत में लॉन्च होने वाले इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के लिए जरूरी होता है, ऐसे में इस लिस्टिंग से लगता है कि Z11 का लॉन्च जल्द किया जा सकता है।
iQOO Z11 (I2514) has already listed on Geekbench with :
• Dimensity 7500 (Finally a true SoC upgrade 😍)
• Upto 12GB RAM
• Android 16iQOO Z11 (I2514) already listed on India’s BIS 🇮🇳 certification 😍
Other expected specs :
• UFS 3.1
• Flat OLED panel
• ~8000mAh-9000mAh… pic.twitter.com/E5Wu2VJAdr— Debayan Roy (Gadgetsdata) (@Gadgetsdata) July 8, 2026
iQOO Z11 Lite डिटेल्स
iQOO Z11 Lite को भारत में 24 जुलाई को पेश किया जाएगा। यह स्मार्टफोन कंपनी की Z11 सीरीज का एंट्री-लेवल मॉडल बनेगा। इसमें MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। फोन में 6,500mAh की बड़ी बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की पुष्टि हो चुकी है।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो iQOO Z11 Lite में Android 16 आधारित OriginOS 6 मिलने की संभावना है। इसमें AI आधारित फीचर्स भी दिए जा सकते हैं। फिलहाल भारत में iQOO Z11x कंपनी की Z11 सीरीज का एकमात्र मॉडल है। जिसकी शुरुआती कीमत प्राइस हाइक के बाद 22,999 रुपये है।
iQOO Z11 के स्पेसिफिकेशंस संभावित
iQOO Z11 को लेकर सामने आई जानकारी के अनुसार, यह स्मार्टफोन Z11 Lite के मुकाबले ज्यादा प्रीमियम फीचर्स के साथ आ सकता है। टिप्स्टर के मुताबिक, फोन में UFS 3.1 स्टोरेज, फ्लैट OLED डिस्प्ले और 8,000mAh से 9,000mAh के बीच की बड़ी बैटरी दी जा सकती है।
Geekbench पर इसी मॉडल नंबर से जुड़े एक स्मार्टफोन को देखा गया। था। जहां फोन में MediaTek Dimensity 7500 चिपसेट, 12GB RAM और Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम की जानकारी सामने आई थी। हालांकि, सभी डिटेल्स कंफर्म नहीं हैं और लॉन्च के समय इनमें बदलाव देखने को मिल सकता है।
अलग चिपसेट के साथ हुआ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च
खास बात यह है कि iQOO Z11 को अलग-अलग मार्केट में अलग चिप के साथ लॉन्च किया गया है। मलेशिया में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर मिलता है। जबकि चीन मॉडल में MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट दिया गया है। इसलिए उम्मीद है कि भारतीय वैरियंट में कंपनी कीमत और मार्केट की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अलग हार्डवेयर पेश कर सकती है। यदि इसमें Dimensity 7500 चिपसेट और बड़ी बैटरी मिलती है, तो यह मिड रेंज में बढ़िया विकल्प बन सकता है।
iQOO Z11 की संभावित कीमत
iQOO Z11 को भारत में iQOO Z11x से ऊपर की रेंज लाया जा सकता है। इसकी कीमत लगभग 25,000 रुपये के आसपास रहने की उम्मीद है। वहीं, लॉन्च के बाद इसका मुकाबला Motorola, Lava, और Samsung के इसी प्राइस रेंज में आने वाले फोंस से हो सकता है। हालांकि, फोन की कीमत, लॉन्च डेट और फीचर्स को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इसलिए असल ऐलान का इंतजार करना होगा। आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।