iQOO Z11 Lite 5G की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म, Amazon पर होगी सेल, सामने आई संभावित कीमत और फीचर्स

Join Us icon

iQOO ने भारत में अपने नए स्मार्टफोन iQOO Z11 Lite 5G का लॉन्च कंफर्म कर दिया है। कंपनी ने बताया है कि यह स्मार्टफोन जल्द भारतीय बाजार में आएगा। टीजर के अनुसार इसकी सेल Amazon के जरिए की जाएगी। ब्रांड का कहना है कि यह डिवाइस खास तौर पर भारत के युवा यूजर्स यानी Gen Z को ध्यान में रखकर लाया जा रहा है। हालांकि कंपनी ने फोन के स्पेसिफिकेशंस शेयर नहीं किए हैं, लेकिन लीक में इसके अहम फीचर्स सामने आए हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

iQOO Z11 Lite 5G टीजर और डिजाइन

कंपनी द्वारा शेयर किए गए टीजर में iQOO Z11 Lite के डिजाइन की झलक देखने को मिली है। इसमें फ्लैट फ्रेम, वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेटअप और कैमरा मॉड्यूल के नीचे सर्कुलर LED रिंग दी गई है। फोन का कैमरा डिजाइन पूर्व में आए iQOO Z11x से थोड़ा अलग है, क्योंकि इसमें कैमरा रिंग्स बैक पैनल पर दी गई हैं, जबकि Z11x में बड़ा स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल मिलता है।

iQOO Z11 Lite 5G स्पेसिफिकेशंस संभावित

टिप्स्टर संजू चौधरी के अनुसार, iQOO Z11 Lite 5G को भारत में जुलाई के मिड तक लॉन्च किया जा सकता है। लीक के अनुसार स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके साथ 6,500mAh की बड़ी बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।

iQOO Z11 Lite 5G फोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर काम कर सकता है। इसमें AI आधारित फीचर्स भी दिए जाने की संभावना है, जिनमें कंटेंट क्रिएशन और ऑटो कैप्शन जैसी सुविधाएं शामिल हो सकती हैं।

अगर लीक सही साबित होते हैं, तो iQOO Z11 Lite में वही MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट मिलेगा जो iQOO Z10 Lite 5G में मिला था। यानी इस बार कंपनी प्रोसेसर अपग्रेड की बजाय बैटरी और चार्जिंग पर ज्यादा जोर दे रही है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, नए मॉडल में बैटरी क्षमता 6,000mAh से बढ़ाकर 6,500mAh की जा सकती है। वहीं, चार्जिंग स्पीड 15W से बढ़कर 44W होने की उम्मीद है। इससे यूजर्स को बेहतर बैटरी बैकअप और कम समय में चार्जिंग का फायदा मिल सकता है।

iQOO Z11 Lite 5G संभावित कीमत

कीमत की बात करें तो iQOO Z10 Lite 5G की शुरुआती कीमत 9,999 रुपये थी। लेकिन बढ़ती कंपोनेंट कॉस्ट को देखते हुए नए मॉडल के उसी कीमत पर आने की संभावना कम लग रही है। माना जा रहा है कि iQOO Z11 Lite की कीमत 15,000 रुपये से कम रखी जा सकती है। यह फोन iQOO Z11x से लोअर रेंज में आ सकता है, जिसकी शुरुआती कीमत 22,999 रुपये है।

अगर iQOO Z11 Lite को कम कीमत में लाया जाता है तो इसका मुकाबला POCO, Lava, Itel और Samsung के बजट स्मार्टफोंस से हो सकता है। बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग और AI फीचर्स पर फोकस करने की वजह से यह फोन उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प बन सकता है जो बेसिक उपयोग के लिए डिवाइस देख रहे हैं। हम आपको आगे भी अपडेट मिलते ही नए पोस्ट में जानकारी देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here