200MP कैमरा और Snapdragon 8 Gen 5 के साथ आ सकती है iQOO Z11 Turbo Series, लीक में सामने आए स्पेसिफिकेशंस

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/08/iQOO-Z10-Turbo.jpg

iQOO की आगामी Z-सीरीज को लेकर नया लीक सामने आया है। टिप्स्टर Debayan Roy ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी शेयर करते हुए दावा किया है कि कंपनी अगली जनरेशन की iQOO Z11 Turbo Series पर काम कर रही है। जिसमें कैमरा, डिस्प्ले और परफॉरमेंस में अपग्रेड मिल सकता है। लीक हुई डिटेल्स के मुताबिक, Z11 Turbo सीरीज को फ्लैगशिप फीचर्स के साथ उतारा जा सकता है। आइए, आगे जानते हैं लाइनअप में कैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

टिप्स्टर के अनुसार, iQOO Z11 Turbo सीरीज में 200MP का Samsung HP5 मेन कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। यह वही सेंसर है, जिसे आमतौर पर प्रीमियम स्मार्टफोंस में दिया जाता है। इसके साथ एक अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलने की बात लिखी गई है। लीक की मानें तो टेलीफोटो लेंस इस सीरीज में शामिल नहीं होगा। कैमरा के अलावा सिक्योरिटी के लिए फोन में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलने की जानकारी सामने आई है। जो ऑप्टिकल सेंसर के मुकाबले ज्यादा फास्ट सुरक्षा दे सकता है।

परफॉरमेंस के मामले में लीक के मुताबिक iQOO Z11 Turbo सीरीज में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर लगाया जा सकता है। अगर यह दावा सही साबित होता है, तो यह Z-सीरीज के लिए अब तक का सबसे बड़ा अपग्रेड हो सकता है। इसके साथ ही फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला फ्लैट OLED डिस्प्ले और मेटल फ्रेम दिए जाने की उम्मीद है। जो इसे प्रीमियम लुक और बेहतर बिल्ड क्वालिटी प्रदान कर सकता है।

अगर पूर्व मॉडल iQOO Z10 सीरीज पर नजर डालें, तो इसमें कंपनी ने परफॉरमेंस और बैटरी पर ज्यादा जोर दिया था। इंडिया में आए iQOO Z10 में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट, 6.77 इंच AMOLED डिस्प्ले, 7300mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स देखने को मिले थे। कैमरा के मामले में 50MP +2MP रियर और 32MP सेल्फी कैमरा है। जिससे यह गेमिंग और पावर यूजर्स के लिए बढ़िया विकल्प बना था और अभी भी इसे सेल किया जा रहा है।

आगामी iQOO Z11 Turbo सीरीज उन यूजर्स के लिए हो सकती है जो तगड़ा परफॉरमेंस, फ्लैगशिप कैमरा और प्रीमियम डिजाइन मिड रेंज में चाहते हैं। इसका मुकाबला आने वाले समय में संभावित तौर पर realme GT 8, Redmi K90 और OnePlus Ace 6T जैसे फोंस से हो सकता है।

फिलहाल iQOO Z11 Turbo सीरीज को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, यह शुरुआती लीक हैं इसलिए इनके बारे में और जानकारी आने का इंतजार करना होगा। हम आपको आगे भी इसका अपडेट देंगे। हमारे साथ बने रहें।