iQOO Z11i की एंट्री तय, चीन में प्री-बुकिंग शुरू, लॉन्च से पहले सामने आए कलर ऑप्शन

iQOO अपने Z11 सीरीज पोर्टफोलियो का विस्तार कर रहा है। क्योंकि इससे पहले चीन में iQOO Z11, iQOO Z11x 5G और iQOO Z11 Turbo स्मार्टफोन लॉन्च हुए थे। वहीं, जल्द ही इस लाइनअप में नया मॉडल iQOO Z11i शामिल होने वाला है। इसे लेकर कंपनी ने चीन में प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। इसके साथ ही ग्राहकों के लिए कई आकर्षक प्री-बुकिंग बेनिफिट्स की भी घोषणा की गई है। आइए, आगे फोन के बारे में अब तक आई डिटेल्स जानते हैं।
iQOO Z11i के कलर ऑप्शन
फिलहाल iQOO ने Z11i के स्पेसिफिकेशंस शेयर नहीं किए गए हैं, लेकिन इसके तीन कलर ऑप्शंस को टीज कर दिया गया है। यह स्मार्टफोन Green Peak, Desert Gold और Ink Shadow रंगों में उपलब्ध होगा। कंपनी के अनुसार Green Peak हरे पहाड़ों और बादलों के बीच चमकती रोशनी से प्रेरित होगा। वहीं, Desert Gold को रेगिस्तान में डूबते सूरज की सुनहरी रोशनी से प्रेरित बताया गया है। इसके अलावा Ink Shadow मॉडल को रात के अंधेरे और चट्टानों की गहराई से प्रेरित डिजाइन वाला होगा।
iQOO Z11i की चीन में प्री-बुकिंग
iQOO Z11i को चीन में Vivo China, JD.com और अन्य प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के जरिए प्री-बुक किया जा सकता है। कंपनी का कहना है कि प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को सरप्राइज गिफ्ट्स जीतने का मौका मिलेगा। लिस्टिंग के अनुसार, ग्राहक केवल 1 युआन का भुगतान करके 1,237 युआन तक वैल्यू वाला Lucky Bag हासिल कर सकते हैं। इस Lucky Bag में कई तरह के फायदे शामिल होंगे।
iQOO द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार Lucky Bag में iQOO Sports Backpack, vivo XE160 3.5mm Wired Earphones और तीन साल की बैटरी प्रोटेक्शन सर्विस शामिल हो सकती है। इसके अलावा 450 युआन से ज्यादा के नए फोन इंटरनेट बेनिफिट्स, 500 युआन तक का ट्रेड-इन सब्सिडी ऑफर और स्क्रीन प्रोटेक्शन प्लान खरीदने पर एक साल की मुफ्त स्क्रीन सुरक्षा भी मिल सकती है। हालांकि ऑफर के तहत सेल शुरू होने के चार दिनों के अंदर ही नया स्मार्टफोन खरीदना होगा।
जल्द सामने आ सकती हैं और जानकारियां
iQOO Z11i का मॉडल नंबर V2559UA बताया जा रहा है। हालांकि अभी तक इसके प्रोसेसर, डिस्प्ले, कैमरा या बैटरी से जुड़ी जानकारी सामने नहीं आई है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी आने वाले दिनों में स्मार्टफोन के प्रमुख फीचर्स और लॉन्च डेट शेयर कर सकती है।
फिलहाल इतना तय है कि iQOO Z11i जल्द ही चीन में आएगा। हम आपको आगे भी इस नए फोन से जुड़े अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स पर खबरें पढ़ने पढ़ते रहें।