iQOO Z11xa 5G भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी, 8GB RAM, 50MP कैमरा और IP69+ रेटिंग से लैस

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/09/iqoo-z11xa-5g-india-launch-7200mah-battery-8gb-ram-50mp-camera.jpg

iQOO ने भारत में अपनी Z11 सीरीज का विस्तार करते हुए नया iQOO Z11xa 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह सीरीज का चौथा मॉडल है। इससे पहले कंपनी iQOO Z11x, Z11 Lite और Z11 को बाजार में पेश कर चुकी है। नए Z11xa 5G में 8GB RAM +128GB स्टोरेज, 7,200mAh की बड़ी बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 7400 Turbo 5G चिपसेट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। आइए, आगे कीमत और स्पेसिफिकेशंस की फुल डिटेल्स जानते हैं।

iQOO Z11xa 5G की कीमत और सेल

भारत में iQOO Z11xa 5G की कीमत 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वैरियंट के लिए 27,499 रुपये रखी गई है। फोन Titan Black और Prismatic Green रंगों में उपलब्ध होगा। इसकी सेल भारत में 14 सितंबर 2026 से अमेजन साइट पर शुरू होगी।

iQOO Z11xa 5G स्पेसिफिकेशंस

iQOO Z11xa 5G में 6.76 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। यह स्क्रीन 2344 × 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। फोन में MediaTek Dimensity 7400-Turbo 5G चिपसेट दिया गया है। इसके साथ 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है। फोन OriginOS 6 पर काम करता है। इसमें एक्सटेंटेड RAM का सपोर्ट भी दिया गया है। जिससे एक साथ कई ऐप चलाने में मदद मिलेगी।

iQOO Z11xa 5G की बड़ी खूबियों में इसकी 7,200mAh बैटरी शामिल है। फोन 44W FlashCharge फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कंपनी के अनुसार, सिर्फ 10 मिनट चार्ज करने पर फोन से 6 घंटे तक कॉलिंग की जा सकती है।

iQOO Z11xa 5G फोन में बायपास चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि 1,600 बार पूरी तरह चार्ज और डिस्चार्ज होने के बाद भी बैटरी कम से कम 80 प्रतिशत क्षमता बनाए रख सकती है।

फोटोग्राफी के लिए iQOO Z11xa 5G में बैक पैनल पर 50MP का Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ 2MP का बोकेह सेंसर मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। खास बात यह है कि फोन के फ्रंट और बैक दोनों कैमरों से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।

कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल सिम 5G, 2.4GHz और 5GHz Wi-Fi, Bluetooth 5.4 और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। iQOO Z11xa 5G में स्टीरियो स्पीकर और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है। फोन को धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP68 और IP69+ रेटिंग मिली है। यानी रोजमर्रा के इस्तेमाल में पानी और धूल से फोन को बेहतर सुरक्षा मिल जाएगी।

iQOO Z11xa 5G में 7,200mAh की बड़ी बैटरी, 120Hz डिस्प्ले, 5G चिपसेट, 50MP Sony कैमरा और IP68/IP69+ सुरक्षा जैसे फीचर्स मिलते हैं। यह फोन बड़ी बैटरी और मजबूत सुरक्षा चाहने वाले यूजर्स के लिए बढ़िया विकल्प  है। हालांकि इस प्राइस रेंज में Realme, Redmi, OnePlus और Lava जैसे ब्रांड के फोंस भी चेक किए जा सकते हैं। आप अपनी पसंद अनुसार निर्णय ले सकते हैं। ऐसे ही और टेक से जुड़े अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।