
iQOO जल्द ही अपने Z-series के नए स्मार्टफोन iQOO Z5 Pro से जल्द ही पर्दा उठा सकता है। iQOO Z5 Pro स्मार्टफोन कुछ दिन पहले Geekbench पर लिस्ट किया गया है। गीकबेंच की लिस्टिंग में इस स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स सामने आई हैं। इसके साथ ही iQOO का अपकमिंग स्मार्टफोन कुछ दिनों पहले TENAA और 3C सर्टिफिकेशन पर यह स्मार्टफोन लिस्ट किया गया है। अब लॉन्च से ठीक पहले iQOO Z5 Pro स्मार्टफोन को Google Play Console की लिस्टिंग में स्पॉट किया गया है। Google Play Console की लिस्टिंग पर इस स्मार्टफोन के रेंडर और कुछ स्पेसिफिकेशन्स रिवील होती हैं।
iQOO Z5 Pro जल्द होगा लॉन्च
iQOO Z5 Pro स्मार्टफोन को गूगल प्ले कंसोल पर मॉडल नंबर V2148A के साथ लिस्ट किया गया है। इस स्मार्टफोन में Full HD 1080 × 2400 पिक्सल रेजलूशन का डिस्प्ले दिया जाएगा। इस फोन में Snapdragon 778G प्रोसेसर दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन में 8GB की रैम दी जाएगी। आईक्यूओओ का यह फोन Android 11 पर रन करेगा। फोन में सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल डिस्प्ले दिया जाएगा। इस फोन के दाएं फ्रेम में पावर और वॉल्यूम बटन दिए जाएंगे।
Geekbench की लिस्टिंग में इस स्मार्टफोन की कुछ स्पेसिफिकेशन्स लीक हुई है, जिनके मुताबिक यह फोन Snapdragon 778G SoC और 8GB RAM के साथ मार्केट में एंट्री करेगा। TENAA सर्टिफिकेशन की माने तो iQOO Z5 Pro में डुअल सिम और 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट करेगा। वहीं 3C सर्टिफिकेशन की माने तो यह फोन 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा। लीक रिपोर्ट्स की माने तो iQOO Z5 Pro में LCD 120Hz डिस्प्ले दिया जाएगा। कैमरा की माने तो इस फोन में 64MP प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : Facebook के बाद Xiaomi ने पेश किया Smart Glasses, मिलेंगे कैमरा से लेकर रियल टाइम ट्रांसलेशन जैसे फीचर
iQOO Z5 Pro स्मार्टफोन की अन्य दूसरी स्पेसिफिकेशन्स जैसे स्टोरेज डिटेल और सेल्फ़ी कैमरा के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। इसके साथ ही iQOO ने इस स्मार्टफ़ोन के लॉन्च को लेकर भी कोई जानकारी नहीं दी है। iQOO Z5 के लॉन्च को लेकर अटकलें है कि यह इस महीने के अंत तक लॉन्च हो सकता है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy M52 5G स्मार्टफोन Amazon India पर हुआ लिस्ट, जानें क्या होंगी खूबियां





















