सिर्फ 4,000 रुपये में लॉन्च होगा Jio Android SmartPhone, अंबानी ने की चाइनीज ब्रांड्स को धोने की तैयारी

Join Us icon

Reliance Jio ने जब से घोषणा की है कि कंपनी टेलीकॉम बाजार और फीचर फोन मार्केट से आगे बढ़ते हुए लो बजट वाला सस्ता एंडरॉयड स्मार्टफोन भी भारत में लाने की तैयारी कर रही है। तब से ही न सिर्फ इंडियन यूजर्स को इस फोन का इंतजार हो रहा है बल्कि अन्य मोबाइल ब्रांड्स भी जियो की प्लानिंग पर पैनी नज़र रखे हुए हैं। जियो के इस आने वाले फोन को लेकर आज एक बड़ी खबर सामने आई है जिनमें न सिर्फ यह बताया गया है कि मुकेश अंबानी इस फोन के प्रोडक्शन को जल्द शुरू करने वाले हैं, बल्कि साथ ही यह खुलासा भी हुआ है​ कि आने वाले Jio SmartPhone की कीमत 4,000 रुपये के करीब होगी।

Jio SmartPhone से जुड़ी यह जानकारी बिजनेस स्टैंडर्ड ने पब्लिश की है। बिजनेस स्टैंडर्ड ने सूत्र के हवाले से छापा है कि रिलायंस जियो के मुखिया मुकेश अंबानी की देश के डोमेस्टिक असेंब्लर्स से बातचीत चल रही है, जिनके साथ मिलकर वह जियो स्मार्टफोन का निर्माण करने वाले हैं। वहीं दूसरी ओर अंबानी ने लोकल सप्लायर्स को भी अपने प्रोडक्शन की क्षमता बढ़ाने की बात कही है।

Jio Android SmartPhone price could be 4000 mukesh ambani plan 200 million unit next two years

रिपोर्ट के अनुसार प्रोडक्शन क्षमता बढ़ाने की मांग अंबानी ने इसलिए की है क्योंकि वह अगले दो सालों में देश में 200 मिलियन जियो एंडरॉयड स्मार्टफोंस की यूनिट का निर्माण करना चाहते हैं। प्रकाशित खबर के अनुसार Jio Android SmartPhone को कंपनी द्वारा 4,000 रुपये तक के बजट में लॉन्च किया जाएगा। जियो स्मार्टफोन पूरी तरह से भारतीय होगा और इसके मार्केट में आने पर Xiaomi और Realme जैसी चीनी कंपनियों को कड़ी टक्कर मिलने वाली है।

Jio SmartPhone

रिलायंस जियो की ओर से मुकेश अंबानी ने बताया था कि कंपनी Google के साथ साझेदारी के तहत नया एंडरॉयड आधारित स्मार्टफोन ऑपरेटिंग सिस्टम बना रही है। पार्टनरशिप की घोषणा करते हुए Mukesh Ambani ने कहा था कि गूगल ने रिलायंस जियो में 7.7 प्रतिशत का निवेश किया है। Jio में निवेश किए गए इस शेयर की रकम 33,737 करोड़ रूपए है। वहीं, उन्होंने बताया था कि गूगल और जियो मिलकर देश में ‘डिजीटल इंडिया’ की राह में कार्य करेंगे और भारत के 4जी व 5जी फोन का निर्माण करेंगे।

Jio Android SmartPhone price could be 4000 mukesh ambani plan 200 million unit next two years

एंडरॉयड 11 पर होगा लॉन्च

लो बजट में गूगल एंडरॉयड पर बनने वाले इस फोन को लेकर उम्मीद की जा रही है कि यह फोन ‘एंडरॉयड गो’ एडिशन पर लॉन्च किया जा सकता है। आशा है कि यह फोन मार्केट में एंडरॉयड 11 ओएस के साथ ही लॉन्च होगा। यह फोन भारतीय यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया जाएगा ऐसे में Jio SmartPhone को भारतीय क्षेत्रिय भाषाओं में भी चलाया जा सकेगा, जिनमें मराठी, भोजपुरी, बंगाली, तमिल, तेलूगु, कन्नड़, गुजराती व राजस्थानी इत्यादि मौजूद रहेगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here