Jio ने अपने सस्ते रिचार्ज में किया ये बड़ा बदलाव, जानें डिटेल

भारत के सबसे बड़े टेलीकॉम ऑपरेटर रिलायंस जियो ने अपने सबसे सस्ते डाटा वाउचर, Rs 19 और Rs 29, की वैधता में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। आपको बता दें कि यह वाउचर आमतौर पर रिलायंस जियो के ग्राहकों द्वारा शॉर्ट-टर्म डाटा जरूरतों के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाते हैं। वहीं, कुछ महीनों पहले तक Rs 19 का वाउचर Rs 15 में मिलता था, जबकि Rs 29 का वाउचर Rs 25 में आता था। इस साल की शुरुआत में टैरिफ वृद्धि लागू होने के बाद इन वाउचरों की कीमतों में इजाफा हुआ था जो जियो को प्रति उपयोगकर्ता औसत राजस्व (ARPU) में बढ़ोतरी करने में मदद करने के उद्देशय से किया गया था।
इन Jio प्लान में हुए बदलाव
रिलायंस जियो ने 19 रुपये और 29 रुपये के डाटा वाउचरों की वैधता में बदलाव किया है। पहले 19 रुपये का वाउचर यूजर के बेस एक्टिव प्लान की वैधता के बराबर होता था। उदाहरण के लिए, यदि बेस प्लान की वैधता 70 दिन बची होती, तो यह वाउचर भी 70 दिनों तक या डाटा खत्म होने तक कार्य करता था। अब इसे बदलकर 1 दिन कर दिया गया है।इसलिए, अब 19 रुपये के डेटा वाउचर की वैधता केवल 1 दिन होगी।
रिलायंस जियो के 29 रुपये के डाटा वाउचर के साथ भी ऐसा ही बदलाव हुआ है, जो पहले यूज़र के बेस एक्टिव प्लान की वैधता के बराबर होता था। अब यह वाउचर 2 दिनों की सेवा वैधता के साथ उपलब्ध है।
आपको बता दें कि कंपनी ने 899 रुपये और 349 रुपये के प्लान को Best 5G Plan बताया है। आइए आगे आपको इन प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स के बारे में बताते हैं।
- Jio का 349 रुपये वाला प्लान: अगर आपका बजट कम है लेकिन, बेस्ट 5G प्लान चाहिए तो Jio का 349 रुपये वाला प्लान शानदार है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है और इसमें आपको डेली 2जीबी का डाटा मिलता है। वहीं, इस रिचार्ज में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसके साथ डेली 100 एसएमएस और कुछ जियो ऐप्स की सुविधा मिलती है।
- Jio का 899 रुपये वाला प्लान: 899 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को डेली 2जीबी 5G डाटा ऑफर किया जा रहा है। वहीं, ग्राहकों को 20 जीबी एक्सट्रा डाटा दिया जाएगा और वो भी बिल्कुल फ्री। हालांकि, फ्री डाटा लिमिटेड समय के लिए दिया जा रहा है। इसके अलावा प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 एसएमएस प्रति दिन का लाभ दिया जा रहा है। साथ ही आपको बता दें कि रिचार्ज की वैधता 90 दिन की है।