ये रहा Jio का सस्ता 4G डाटा रिचार्ज, कीमत सिर्फ 15 रुपए

हाल ही में जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया समते सभी प्राइवेट टेलिकॉम कंपनियों द्वारा सिर्फ अनलिमिटेड प्रीपेड प्लान्स ही नहीं बल्कि 4जी डाटा वाउचर की कीमत भी बढ़ाई गई थी। 4G डाटा वाउचर या यूं कहें कि ऐड-ऑन डाटा पैक की जरूरत अक्सर पड़ ही जाती है। इन पैक की मदद से यूजर्स को एक एक्स्ट्रा कीमत एडिशन डाटा मिलता है, जिसका इस्तेमाल वह अपने यूज डेली डेटा खत्म होने पर कर पाते हैं। ऐसे में दूसरी कंपनियों की तरह रिलायंस जियो भी अपने ग्राहकों को कुछ डाटा वाउचर दे रही है जो एक्स्ट्रा लाभ के साथ भी आते हैं। लेकिन, आज हम आपको इस आर्टिकल में जियो के 1GB वाले सबसे सस्ते डाटा वाउचर की जानकारी देने वाले हैं।
Jio 4G Data Voucher
जियो द्वारा पेश किया जा रहा सबसे सस्ता डाटा वाउचर 15 रुपए का है। जियो यूजर्स इस रिचार्ज में कुल 1GB इंटरनेट डाटा प्राप्त कर सकते हैं, इस प्लान की वैलिडिटी यूजर द्वारा उपयोग किए जा रहे अन्य मौजूदा पैक के समान है। इसका मतलब है कि यह प्लान एक्टिव बंडल और स्मार्ट पैक यूजर्स के लिए ही है। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि 1GB डाटा खत्म होने के बाद आपको अगर फिर एडिशनल डाटा की जरूरत है तो आपको फिर रिचार्ज कराना होगा। इसे भी पढ़ें: मोबाइल रिचार्ज हुए बेहद महंगे लेकिन कब सुधरेगा नेटवर्क? हर यूजर्स का यही सवाल
Jio Re 1 recharge plan
हाल ही में जियो ने दुनिया का सबसे सस्ता रिचार्ज पेश किया था, जिसकी कीमत सिर्फ 1 रुपए है। अगर इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो इस 1 रुपए वाले प्रीपेड प्लान में यूजर्स को 1 दिन की वैधता मिलती है। वहीं, 10MB 4G Data यूज करने के लिए इस रिचार्ज में मिलता है। 10एमबी डाटा खत्म होने के बाद ग्राहक पूरे वैधता (1 दिन) के दौरान अनलिमिटेड डाटा का उपयोग कर पाएंगे। लेकिन, डाटा का स्पीड 64Kbps में मिलेगी।