बिना रिचार्ज किए भी चलेंगे जियो नंबर, डाटा मिलता रहेगा मुफ्त

Join Us icon

लगभग सात महीने तक मुफ्त में सर्विस प्रदान करने के बाद रिलायंस​ जियो की सर्विस के लिए अब शुल्क लागू कर दिया गया है। परंतु उपभोक्ताओं के मन में जियो सिम को लेकर कई सवाल हैं। सबसे पहला सवाल यही है कि जिन्होंने अपने नंबर पर कोई भी रिचार्ज नहीं कराया उनका क्या होगा? हालांकि अब तक लोगों को कहना था कि जिन्होंने कोई भी रिचार्ज नहीं कराया उनके नंबर बंद कर दिए जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं है। आपके नंबर पर कुछ सेवाएं चालु रहेंगी और आपका नंबर भी बंद नहीं होगा। इतना ही नहीं आपको डाटा भी मुफ्त में मिलता रहेगा।

हर जियो यूजर के लिए ​जरूरी ये पॉंच बातें, कल से कितना बदल जाएगी जियो सर्विस

जी हां, यह कोई मजाक नहीं है बल्कि खुद रिलायंस जियो ने मैसेज के माध्यम से जानकारी दी है। कंपनी ने जियो उपभोक्ताओं को नंबर पर मैसेज किया है और जानकारी दी है कि यदि आपने कोई भी रिचार्ज नहीं किया है तो आपका आउट गोइंग कॉलिंग बंद हो जाएगी लेकिन इनकमिंग मिलेगा। इतना ही नहीं आपके नंबर पर डाटा सेवा भी मिलेंगी लेकिन उसका स्पीड कम कर दिया जाएगा। कंपनी किसी भी नंबर को बंद नहीं किया है। नीचे लगे स्क्रीन शॉट से भी आप इसे समझ सकते हैं।
jio-message
यह मैसेज उस नंबर पर आया है जिन्होंने अब तक जियो का कोई भी रिचार्ज नहीं लिया है। रिलायंस जियो द्वारा इसमें स्पष्ट तौर पर मैसेज दे दिया है कि कंपनी ने किसी भी नंबर को बंद करने वाली नहीं है। हां कुछ सेवाएं रोक दी जाएंगी। जैसे आपको हाईस्पीड डाटा के बजाए 2जी स्पीड मिलेगा। वहीं रिचार्ज नहीं कराने पर आप फ्री वोएलटीई कॉल का भी लाभ नहीं ले पाएंगे। हांलांकि इस दौरान इनकमिंग कॉल जारी रहेगी।

जियो ने लॉन्च किया बेहद ही आर्कषक प्लान, 19 रुपये से लेकर 9,999 रुपये तक टैरिफ उपलब्ध

वहीं खास बात यह कही जा सकती है कि जिन्होंने सिर्फ 99 का प्राइम मेंबरशिप लिया है उन्हें भी अब तक जियो की फ्री 4जी सर्विस मिल रही है। भले ही उन्होंने कोई भी टैरीफ प्लान न लिया हो। फोन में हाई स्पीड इंटरनेट चल रहा है और फ्री कॉलिंग भी जारी है। हालांकि सेवा बंद करने के बारे में जियो ने कई बार कहा लेकिन अब तक कंपनी ने बंद नहीं किया है। वहीं आज के मैसेज में आप जान सकते हैं कि सेवाएं बंद होने वाली नहीं है सिर्फ कम कर दिया जाएगा।

रिलायंस जियो ने हाल में नए टैरीफ प्लान लॉन्च किए हैं। कंपनी ने पोस्टपेड और प्रीपेड उपभोक्ताओं के लिए कई नए प्लान की घोषणा की है। जियो ने 19 रुपये से लेकर 9,999 रुपये तक के प्लान को लॉन्च किया है। हालांकि 19 रुपये से लेकर 149 रुपये तक के प्लान का लाभ सिर्फ प्राइम मेंबर और नए प्राइम मेंबसे के लिए है। जबकि नए उपभोक्तओं के ​लिए कंपनी ने 408 रुपये का शुरुआती प्लान लॉन्च किया है। जहां उपभोक्त 84 दिनों तक 84जीबी 4जी डाटा का उपयोग कर सकेगा।