Jio स्मार्ट हाईब्रिड सेट-टॉप बॉक्स की पहली झलक आई सामने

Join Us icon

रिलायंस इंडस्ट्री द्वारा हाल ही में हुई 43वीं एजीएम मीटिंग में हाइब्रिड सेट-टॉप-बॉक्स की जानकारी दी थी। मीटिंग में बताया गया था कि यह सेट-टॉप-बॉक्स यूजर्स को टीवी सेवा, कंटेंट और अन्य सेवाएं JioFiber ब्रॉडबैंड कनेक्शन के जरिए उपलब्ध करवाएगा। हालांकि, इस सेट-टॉप-बॉक्स का कोई प्रिव्यू या डेमो नहीं दिया गया था। लेकिन, अब पहली बार Reliance Jio के हाइब्रिड STB की तस्वीर सामने आई है।

इन तस्वीरों को DreamDTH वेबसाइट द्वारा शेयर की गई है। अगर बात करें तस्वीर की तो इसमें Reliance Jio हाइब्रिड STB ब्लू कलर में दिखाया गया है। वहीं, बॉक्स के टॉप सेंटर में कंपनी की ब्रांडिंग दिखाई गई है। तस्वीर में इंटरनेट राउटर की तरह इस बॉक्स में कई कनेक्टिविटी पोर्ट देखे जा सकते हैं।
jio-fiber-free-services
Jio Box में एक एंट्री पोर्ट दिखाई दे रही है। इसके अलावा इसमें एक HDMI पोर्ट, एक इथरनेट RJ45 पोर्ट, एक USB 2.0 और एक USB 3 पोर्ट दिखाई दी है। इसके अलावा इस सेट-टॉप बॉक्स की कोई ओर जानकारी उपलब्ध नहीं है। इसे भी पढ़ें: जानें क्या है Jio Fiber, कितनी है स्पीड और कैसे करें रजिस्ट्रेशन
jio-new
बता दें कि JioFiber सर्विस देशभर में 5 सितंबर से शुरू हो जाएगी। हालांकि कंपनी ने अपने ब्रॉडबेंड सर्विस को लॉन्च करने का ऐलान एक साल पहले ही कर दिया था। कंपनी कई जगहों पर प्रीव्यू प्लान भी ऑफर कर रही थी।

Jio Fiber सर्विस लॉन्च के दौरान ही कंपनी ने यह भी जानकारी दी थी कि इस ब्रॉडबैंड कनेक्शन के साथ आपको ओटीटी अर्थात कई वीडियो स्ट्रीम सर्विस मुफ्त में मिलेगी। हालांकि कंपनी ने किसी का नाम नहीं लिया है लेकिन जियो 4जी सर्विस के साथ अल्ट बाला जी और जी5 आदि मिल रहे है, तो हो सकता है कि यही सर्विसेज आपको जियो फाइबर में भी मिलें।

Jio Fiber सर्विस के लिए कंपनी की वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके लिए आप यहां क्लिक कर कंपनी की वेबसाइट पर जा सकते हैं। इसके अलावा नजदीकी जियो स्टोर पर जाकर भी आप अपने क्षेत्र के जियो फाइबर सर्विस के बारे में पता कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here