
रिलायंस जियो ने 0 रुपये वाले 4जी फीचर फोन को पेश कर पूरे भारतीय टेलीकॉम और स्मार्टफोन बाजार को हिला कर रख दिया है। जियो की ओर से यह फोन इस 24 अगस्त से प्रीबुकिंग के लिए उपलब्ध होने वाला है। कंपनी ने कहा था कि महज़ 1,500 रुपये की सिक्योरिटी डिपॉजिट कर यह फोन लोगों को दिया जाएगा और तीन साल के बाद पैसे वापस हो जाएंगे। वहीं अब यह रोचक बात सामनें आ रही है कि रिलायंस जियो यह 1,500 रुपये की सिक्योरिटी मनी 3 साल से पहले ही वापिस कर देगी।
जानें क्या होगा यदि आपने नहीं कराया अपना जियो नंबर रिचार्ज
इॅकोनामिक टाईम्स की रिपोर्ट के मुताबिक रिलायंस जियो जियोफोन पर जमा कराई जाने वाली 1,500 रुपये की सिक्योरिटी मनी को 3 साल के समये से पहले ही वापस करने का प्रावधान भी रखेगी। इसके अनुसार यदि कोई भी जियोफोन ग्राहक किसी भी वजह से यदि 3 साल की अवधि से पहले अपना जियोफोन वापस कराना चाहेगा तो उसे सिक्योरिटी डिपॉजिट मनी के लिए 3 साल का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
हालांकि अभी भी कुछ सवाल ऐसे हैं जिनका जवाब मिलना बाकी है। जैसे फोन वापस करने पर कितना पैसा कट कर वापस मिलेगा। फोन 6 महीने में वापस देते हैं यह 30 महीने में दोनों परिस्थितियों में कितना पैसा वापस यूजर को वापस मिलेगा। तथा फोन टूट जाने या खराब हो जाने की स्थिति में सिक्योरिटी मनी का क्या होगा।
जियोफोन का डर: वोडाफोन ने 0 रुपये वाले जियो फीचर फोन के खिलाफ की शिकायत
माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में रिलायंस की ओर से इस संबध में भी कोई घोषणा की जा सकती है। आने वाली 24 तारीख से पहले अंबानी 1500 रुपये की सिक्योरिटी मनी के रिफंड पर कोई बयान दे सकते हैं। जियोफोन को आज ही रजिस्टर करने के लिए यहां क्लिक करें।






















