JioPhone यूजर्स को मिला दिवाली का तोहफा, नए प्लान में मिलेगी फ्री कॉलिंग

Join Us icon

रिलायंस जियो द्वारा 6 पैसे/मिनट का IUC चार्ज लगाए जाने के बाद कई सवाल उठने लगे थे। उससे उभरने के लिए पिछले हफ्ते रिलायंस जियो ने स्मार्टफोन के लिए ‘All-in-One’ प्रीपेड प्लान की घोषणा की थी। वहीं, अब कंपनी ने JioPhone के लिए भी ‘All-in-One’ प्लान की पेशकश की है। आइए आगे जानते हैं प्लान्स के बारे में सबुकछ।

कंपनी द्वारा जारी किए गए यह प्लान चार तरह के हैं। इसमें 75 रुपए, 125 रुपए, 155 रुपए और 185 रुपए वाले प्लान शामिल हैं। इन सभी प्लान्स में अनलिमिटेड जियो से जियो कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसके अलावा इसमें नॉन-जियो नंबर पर कॉल करने के लिए अलग से मिनट दिए गए हैं। आगे प्लान के बारे में पूरी जानकारी आपको देते हैं।

jiophone-plan
75 रुपए वाला प्लान

अगर बात करें जियो के ऑल इन वन प्लान के सबसे पहले और सबसे सस्ते 75 रुपए वाले प्लान की तो इसमें यूजर्स को 28 दिनों की वैधता मिलती है। इस वैधता के लिए 3जीबी डाटा दिया जा रहा है, जिसमें 100एमबी डाटा डेली मिलेगा। प्लान्स में अनलिमिटेड जियो से जियो कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसके अलावा इसमें नॉन-जियो नंबर पर कॉल करने के लिए अलग से 500 मिनट मिलेंगे।

125 रुपए वाला प्लान

इस प्लान में भी यूजर्स को अनलिमिटेड जियो टू जियो कॉलिंग की सुविधा मिल रही है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है, जिस दौरान 14जीबी डाटा दिया जाएगा। वहीं, इस प्लान में डेली 500एमबी डाटा इस्तेमाल करने के लिए मिलेगा। वहीं, इसमें नॉन-जियो नंबर पर कॉल करने के लिए अलग से 500 मिनट मिलेंगे।

155 रुपए वाला प्लान

बाकि के दोनों प्लान की तरह ही इस प्लान में भी यूजर्स को अनलिमिटेड जियो टू जियो कॉलिंग की सुविधा मिल रही है और इस प्लान की वैधता भी 28 दिनों की है। इस वैधता के दौरान यूजर्स को जिस दौरान 28जीबी डाटा दिया जाएगा। साथ ही इस प्लान में डेली 1जीबी डाटा इस्तेमाल करने के लिए मिलेगा। वहीं, इसमें नॉन-जियो नंबर पर कॉल करने के लिए अलग से 500 मिनट मिलेंगे।

185 रुपए वाला प्लान

आखिर में अगर बात करें 185 रुपए वाले प्लान की तो इसमें भी सभी प्लान की तरह मिलने वाले बेनिफिट्स लगभग वही हैं। हालांकि, इसमें मिलने वाला डाटा थोड़ा ज्यादा है। 28 दिनों की वैधता के साथ आने वाले इस प्लान में यूजर्स को कुल 56जीबी डाटा दिया जाएगा। प्लान में यूजर्स प्रतिदिन 2जीबी डाटा मिलेगा। इस प्लान में भी यूजर्स को अनलिमिटेड जियो टू जियो कॉलिंग की सुविधा मिल रही है। वहीं, इसमें नॉन-जियो नंबर पर कॉल करने के लिए अलग से 500 मिनट मिलेंगे।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here