JioPhone Next की ओपन सेल हुई शुरू, अब ना ही पड़ेगी रजिस्ट्रेशन की जरूरत और ना ही EMI Plan लेना होगा जरूरी!

Join Us icon

Reliance Jio और Google द्वारा मिलकर बनाए गए 4G Smartphone JioPhone Next ने अपने फैंस को जितना इंतजार करवाया है, उतना शायद ही किसी अन्य मोबाइल फोन ने करवाया होगा। अनाउंसमेंट से लेकर फोन के बाजार में आने तक जियोफोन नेक्स्ट ने कई महीनों का समय लिया है। कंपनी की ओर से जियोफोन नेक्स्ट को 6,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है जिसे EMI Plans के साथ भी खरीदा जा सकता है। अभी तक इस मोबाइल फोन को खरीदने के लिए रजिस्ट्रेशन जैसे लंबे प्रोसेस से होकर गुज़रना होता था, लेकिन अब JioPhone Next डायरेक्ट ऑनलाइन शॉपिंग साइट Reliance Digital Store से खरीदा जा सकता है।

JioPhone Next की ओपन सेल शुरू

जियोफोन नेक्स्ट को कंपनी की ओर से ओपन सेल के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। यानी अब इस फोन को पाने के लिए न तो रजिस्ट्रेशन के प्रोसेस से होकर गुज़रना पड़ेगा और न ही JioMart या WhatsApp पर पहले इंटरस्ट ‘शो’ करने की जरूरत पड़ेगी। अभी तक जहां फोन को पाने के लिए पहले अपनी दावेदारी पेश करनी पड़ती थी, वहीं अब सीधे रिलायंस डिजिटल वेबसाइट पर जाकर इस फोन को परचेज किया जा सकता है। लगे हाथ बता दें कि शॉपिंग साइट पर अलग-अलग बैंक ऑफर तथा डिस्काउंट भी मिल रहे हैं।

यह सेल शुरू होने में सबसे अच्छी बात यह भी है कि इस वेबसाइट से फोन खरीदने के लिए यूजर को किसी तरह के EMI Plan को साथ में खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। डायरेक्ट फोन प्राइस 6,499 रुपये चुकाकर जियोफोन नेक्स्ट को खरीदा जा सकता है और किसी अन्य 4G Smartphone की ही तरह इस फोन का यूज़ किया जा सकता है। बता दें कि ईएमआई प्लान में यह फोन खरीदे जाने से बेहतर है कि फोन को अलग खरीदा जाए और प्लान अलग से लिया जाए। यह भी पढ़ें : EMI पर न खरीदें Jio Phone Next, जानिए क्या है कारण?

JioPhone Next की स्पेसिफिकेशन्स

रिलायंस जियो के पहले 4जी स्मार्टफोन जियोफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस लो बजट मोबाइल फोन को कंंपनी की ओर से 720 X 1440 पिक्सल रेजल्यूशन वाली 5.45 इंच की एचडी डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्टेड है। यह स्मार्टफोन एंडरॉयड 11 ओएस के साथ प्रगति यूआई पर काम करता है तथा प्रोसेसिंग के लिए JioPhone Next में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 215 चिपसेट दिया गया है।

Jio phone next available for purchase on reliance digital without any registration
JioPhone Next

JioPhone Next स्मार्टफोन 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के साथ 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए जियोफोन नेक्स्ट के बैक और फ्रंट दोनों पैनल पर सिंगल कैमरा सेंसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सपोर्ट करता है तथा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए यह फोन 7.5वॉट चार्जिंग तकनीक से लैस 3,500एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here