Jio Phone Prima vs Nokia 106: 2500 की रेंज में कौन सा 4G Feature Phone रहेगा बेस्ट, देखें कंपैरिजन

Join Us icon

Reliance Jio ने आज अपना नया बटन वाला मोबाइल फोन Jio Phone Prima 4G इंडियन मार्केट में उतार दिया गया है। 3 हजार रुपये से भी सस्ता यह कीपैड फोन 4जी कनेक्टिविटी के साथ आया है। बाजार में इस बजट में Nokia 106 4G फीचर फोन पहले से ही उपलब्ध है। अगर कोई नया 4G Feature Phone खरीदना चाह रहे हैं तो इनमें से कौन-सा मोबाइल बेहतर साबित हो सकता है यही जानने के लिए हमने जियो फोन प्राइमा 4जी तथा नोकिया 106 4जी का छोटा-सा कंपैरिजन किया है, जिसे आप आगे पढ़ सकते हैं।

कीमत का कंपैरिजन

Jio Phone Prima 4G₹2,599
Nokia 106 4G₹2,199

Jio Phone Prima 4G प्राइस

रिलायंस द्वारा लॉन्च किए गए जियो फोन प्राइमा 4जी को 2,599 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया है। इस 4जी फीचर फोन की सेल आज से Amazon, JioMart और Reliance Digital स्टोर पर शुरू हो गई है। यह कीपैड फोन Blue कलर में खरीदा जा सकता है।

Nokia 106 4G प्राइस

नोकिया 106 4जी फीचर फोन भारतीय बाजार में 2,199 रुपये की कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध। इस फोन को कंपनी वेबसाइट सहित Amazon, Flipkart और अन्य प्लेटफॉर्म से भी परचेज किया जा सकता है। यह बटन वाला फोन Charcoal और Blue कलर में सेल के लिए उपलब्ध है।

स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन

स्पेसिफिकेशन्सJio Phone Prima 4GNokia 106 4G
स्क्रीन साईज़2.4″ TFT1.77″ QVGA
यूपीआई सपोर्टJioPay UPIUPI 123PAY
ऑपरेटिंग सिस्टमKAIOSSymbian
रैम मैमोरी512MB4MB
मैमोरी कार्ड सपोर्ट128GB32GB
कैमरा0.3MP
सिम सपोर्टSingle SIMDual SIM
बैटरी1,800mAh Battery1,450mAh Battery
साईज़ और वजन1.55×12.34×5.64cm
140g
1.5x13x5.1cm
130g

डिस्प्ले

Jio Phone Prima 4G फोन में 320 x 240 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 2.4 इंच की स्क्रीन दी गई है जो टीएफटी पैनल पर बनी है। वहीं Nokia 106 4G फोन में 320 x 240 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 1.77 इंच डिस्प्ले सपोर्ट करता है जो क्यूवीजीए पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली है।

प्रोसेसिंग

जियो फोन प्राइमा को हांगकांग कंपनी द्वारा निर्मित काईओएस के साथ बाजार में उतारा गया है। वहीं नोकिया 106 4जी फोन को इसी कंपनी द्वारा डेवलेप किए गए सिंबियन ओएस पर लॉन्च किया गया है।

मैमोरी

Jio Phone Prima 4G और Nokia 106 4G इन दोनों 4जी फीचर फोंस में 4एमबी रैम दी गई है। जो फोन ऑपरेशन को आसान बनाती है। जियो फोन में यूजर 128जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड लगा सकते हैं वहीं नोकिया मोबाइल 32जीबी तक का मैमोरी कार्ड सपोर्ट करता है।

कैमरा

यह एक ऐसा प्वाइंट है जहां जियो फोन प्राइमा नोकिया 106 4जी फोन से आगे निकल जाता है। जियो के इस बटन वाले फोन में 0.3 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर मिलता है। लेकिन वहीं नोकिया 4जी फीचर में किसी तरह को कोई कैमरा नहीं दिया गया है।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए Jio Phone Prima 4G में 1800एमएएच बैटरी दी गई है वहीं Nokia 106 4G 1450एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। यहां बैटरी पावर के मामले में भी ​रिलायंस जियो का बटन वाला फोन नोकिया कीपैड फोन से आगे निकल जाता है।

यूपीआई

जियो फोन प्राइमा और नोकिया 106 इन दोनों 4जी फीचर फोंस की एक बड़ी खूबी इनमें दिया गया यूपीआई सपोर्ट है। जियो मोबाइल में जहां JioPay UPI मिलता है वहीं नोकिया फोन UPI 123PAY सपोर्ट करता है। इस फीचर के जरिये इन सस्ते कीपैड मोबाइल्स से भी UPI Payment की जा सकती है।

सिम सपोर्ट

Jio Phone Prima 4G में सिंगल सिम की यूज़ की जा सकती है तथा वह भी सिर्फ Jio Sim! लेकिन Nokia 106 4G डुअल सिम सपोर्ट करता है ​तथा इसमें किसी भी कंपनी की सिम को डाला जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here