
5G Network का विस्तार तेजी से हो रहा है। Jio, Airtel के बाद अब Vi और BSNL जैसी कंपनियां भी इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। लेकिन यह भी सच है कि आज भी देश में लाखों की आबादी 4जी नेटवर्क पर ही टिकी हुई है। ये लोग 4G Feature Phone चलाते हैं और 4जी इंटरनेट स्पीड से संतुष्ट हैं। इन्हीं लोगों के लिए अब सरकार ने ऐसा कदम उठाया है जो बेहद ही कम रेट पर 4जी रिचार्ज प्लान देगा। सिर्फ 123 रुपये पूरे महीने की टेलीकॉम सर्विस मिलेगी और साथ ही 234 रुपये व 369 रुपये के सस्ते प्लान्स भी मिलेंगे।
टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी TRAI ने कुछ दिनों पहले टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश देते हुए कहा था कि टैरिफ प्लान्स को कुछ चुनिंदा डिवाइसेज तक सीमित रखना मोबाइल बाजार में असमानता पैदा कर सकता है। ऐसे में सभी ग्राहकों को समान कीमत पर समान सर्विस मिलनी चाहिए। इस निर्देश के बाद देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो ने अपने Jio Phone और Jio Bharat एक्सक्लूसिव प्लान्स को सभी मोबाइल कंपनियों के लिए जारी कर दिया गया है।
जो सस्ते मोबाइल प्लान पहले सिर्फ जियो फोन या जियो भारत फीचर फोन पर इस्तेमाल किए जा सकते थे, उन्हें अब अन्य कंपनियों के मोबाइल पर भी चलाया जा सकता है। Lava, itel और Nokia के 4G feature phones पर भी जियोफोन वाले प्लान का रिचार्ज किया जा सकता है। Jio की ओर से जारी 123 रुपये, 234 रुपये, 369 रुपये और 1234 रुपये वाले रिचार्ज प्लान को किसी भी 4जी इनेबल्ड कीपैड मोबाइल यानी बटन वाले फोन में चलाया जा सकता है।
123 रुपये वाला सस्ता प्लान
यह 123 रुपये वाला प्लान रिलायंस जियो का सबसे सस्ता मंथली प्लान है। यह 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो इस सस्ते रिचार्ज प्लान में पूरी महीने के लिए अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। वहीं इंटरनेट की बात करें तो मोबाइल यूजर्स को 0.5GB डेटा प्रतिदिन प्राप्त होता है। इसमें इंटरनेट को 4G की स्पीड पर चलाया जा है। इसके साथ ही ग्राहकों को पूरे प्लान में कुल 300 SMS की सुविधा भी मिलती है। लावा, आइटेल, नोकिया और एचएमडी के किसी भी 4जी फीचर फोन इस सस्ते प्लान का रिचार्ज किया जा सकता है।
234 रुपये वाला फीचर फोन प्लान
234 रुपये वाला यह सस्ता रिचार्ज प्लान भी पहले खासतौर पर Jio Phone और Jio Bharat डिवाइसेज के लिए लाया गया था। लेकिन अब किसी भी कंपनी के बटन वाले 4जी फोन पर इसका रिचार्ज कराया जा सकता है। यह प्लान 56 दिनों की वैलिडिटी के साथ लाया गया है। इस प्लान में भी हर दिन 0.5GB 4G Data मिलेगा। वहीं कस्टमर्स को पूरे 56 दिनों के लिए अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग बेनिफिट प्राप्त होगा। गौरतलब है कि कंपनी इस प्लान में 300 एसएमएस की सुविधा दे तो रही है लेकिन इनका इस्तेमाल शुरुआती 28 दिनों तक ही हो पाएगा।
369 रुपये रिचार्ज प्लान
4जी फीचर फोन के लिए लाया गया यह 369 रुपये का रिचार्ज प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। अगर आप उन लोगों में से हैं जो एक बार रिचार्ज करवाकर, लंबे समय तक इस झंझट से बचना चाहते हैं तो यह प्लान आपके काम आ सकता है। इस प्लान में 0.5GB डेटा प्रतिदिन प्राप्त होगा। देखा जाए तो पूरे प्लान में मोबाइल यूजर कुल 42GB data का फायदा पाएंगे। इस 369 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और 28 दिनों के लिए 300 SMS प्राप्त होंगे।
1234 रुपये वाला एनुअल प्लान
सबसे पहले तो अपको बता दें कि Reliance Jio ने बेशक इसे वार्षिक प्लान कहा है लेकिन यह आएगा 336 दिनों की वैलिडिटी के साथ। परंतु फिर भी इतनी लंबी वैधता वाला प्लान इस प्राइस में कोई और कंपनी नहीं दे रही है। अगर डेली खर्च के हिसाब से देखें तो इस 1234 रुपये वाले प्लान का रोजाना का खर्च 3.67 पैसे के करीब पड़ेगा। सबसे अच्छी बात है कि इसमें 336 दिनों तो अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी जो पूरी तरह से फ्री रहेगी। वहीं हर दिन 0.5जीबी डाटा के हिसाब से कुल 168जीबी 4जी डाटा का बेनिफिट भी मिलेगा। बताते चलें कि उपर बताए गए सभी रिचार्ज प्लान्स के साथ JioSaavn और JioTV फ्री सब्सक्रिप्शन भी प्राप्त होगा।












