
टेलिकॉम सेक्टर में खलबली मचाते हुए Reliance Jio ने कल यानी बुधवार को अपने अब तक के सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान को पेश किया था। इस नए सुपर-किफायती रिचार्ज प्लान के आते ही 91मोबाइल्स ने आपको जानकारी भी दी थी। लेकिन, इस प्रीपेड प्लान के लॉन्च होने के 24 घंटे के अंदर ही रिचार्ज में मिलने वाले बेनिफिट्स को कंपनी द्वारा काफी कम कर दिया गया है। दरअसल, Jio Re 1 प्रीपेड रिचार्ज प्लान में पहले 100MB हाई-स्पीड 4G डेटा और 30 दिनों की वैधता दी जा रही थी। आइए आगे आपको उन बेनिफिट्स के बारे में बताते हैं जो कि प्लान के रिवाइज होने के बाद अब यूजर्स को मिलेंगे।
Jio Re 1 recharge plan
रिवाइज प्लान की तरफ देखें तो अब मिलने वाले लाभ काफी कम कर दिए गए हैं। अब मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो इस 1 रुपए वाले प्रीपेड प्लान में यूजर्स को 1 दिन की वैधता मिलती है। वहीं, 10MB 4G Data इस प्लान में मिलेगा। 10एमबी डाटा खत्म होने के बाद ग्राहक पूरे वैधता (1 दिन) के दौरान अनलिमिटेड डाटा का उपयोग कर पाएंगे। लेकिन, डाटा का स्पीड 64Kbps में मिलेगी। इसे भी पढ़ें: मोबाइल रिचार्ज हुए बेहद महंगे लेकिन कब सुधरेगा नेटवर्क? हर यूजर्स का यही सवाल
यहां आपको बता दें कि प्लान (Jio Training Plan) में किसी प्रकार की कोई इनकमिंग और आउटगोइंग कॉलिंग की सुविधा आपको नहीं मिलेगी। दरअसल, इस रिचार्ज को हमने काफी समय से बंद पड़े अपने जियो नंबर पर कराया और पाया कि इस रिचार्ज को कराने के बाद भी हमइनकमिंग और आउटगोइंग कॉलिंग का लाभ लेने में असमर्थ हैं। इसका मतलब है कि अगर आपके जियो नंबर पर कोई और एक्टिव प्लान है तो ही आप जियो टू जियो या किसी और नेटवर्क पर कॉलिंग कर पाएंगे और इनकमिंग कॉलिंग का लाभ ले पाएंगे।
इसका मतलब अगर ग्राहक को 100MB डाटा का उपभोग करना हैं तो अब आपको इसके लिए 10 रुपए खर्च करने होंगे। दूसरी ओर यदि आप चाहते हैं कि आपका फ़ोन नंबर काम करे तो आपको प्रति माह केवल 1 रुपये के बजाय प्रति दिन 1 रुपये या महीने में 30 रुपये खर्च करने होंगे। इस बात से कोई इंकार नहीं है कि यह अभी भी एक बहुत ही किफायती रिचार्ज प्लान है। लेकिन, उतना अच्छा नहीं है जितना लॉन्चिंग के समय था। इसे भी पढ़ें: 91 रुपये वाले जियो के प्लान की क्या हैं खूबियां, जानें सिर्फ 5 प्वाइंट में
लेटेस्ट वीडियो
माय जियो ऐप की मदद से कर सकते हैं रिचार्ज
रिलायंस जियो का यह प्लान अभी भी माय जियो ऐप पर ही है। इस प्लान को देखने के लिए आपको अपने फोन में मौजूद जियो ऐप को ओपेन करना होगा। इसके बाद यूजर्स को रिचार्ज प्लान पर जाना होगा। इसके बाद ऊपर की तरफ पॉप्युलर प्लान के साथ और भी कैटेगरी नजर आ रही हैं, जिसमें राइट की तरफ मोर का ऑप्शन होगा, उस पर क्लिक करने के बाद वैल्यू पर क्लिक करना होगा। ऐसा करने से वैल्यू सेक्शन में मौजूद रिचार्ज प्लान नजर आने लगेंगे। इसमें नजर न आने पर अदर प्लान पर क्लिक कर दें। इसके बाद यूजर्स को वह रिचार्ज प्लान नजर आने लगेगा।





















