Jio यूजर्स के लिए खुशखबरी! कंपनी साइट पर लिस्ट हुए 19 रुपये और 29 रुपये के डाटा प्लान

Join Us icon
Highlights

  • 19 रुपये और 29 रुपये के डाटा प्लान में 2.5जीबी तक डाटा मिलेगा।
  • दोनों ही रिचार्ज को यूजर्स ऑनलाइन व ऑफलाइन करा सकते हैं।
  • डाटा के अलावा रिचार्ज में और कोई बेनिफिट्स नहीं मिलेंगे।

टेलिकॉम कंपनी Reliance Jio ने एक बार फिर अपने यूजर्स का ख्याल रखते हुए सरप्राइज दिया है। नए व पुराने यूजर्स के लिए कंपनी ने दो नए सस्ते डाटा प्लान्स को वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। इन डाटा प्रीपेड यूजर्स में 50 फीसद तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। तो चलिए जानते हैं जियो किन प्लान्स पर में क्या लाभ आपको मिलेगा।

ऑनलाइन व ऑफलाइन करा सकेंगे ये रिचार्ज

वेबसाइट पर लिस्ट नए प्लान की कीमत 29 रुपये और 19 रुपये है। ये प्लान्स आपको जियो स्टोर के साथ ऑनलाइन कंपनी की साइट व थर्ड पार्टी ऐप्स पर भी रिचार्ज कराने के लिए मिल जाएंगे। साथ ही आपको बता दें कि कुछ समय पहले कंपनी ने सिर्फ इन प्लान को स्टोर ऑफर के तहत ही पेश किया था।

जियो का 19 रुपये का प्रीपेड पैक

कंपनी के 19 रुपये वाला प्रीपेड डाटा पैक 1.5GB कुल डाटा दिया जा रहा है। वहीं, इसकी वैलिडिटी भी पहले से ऐक्टिव प्लान जितनी मिलती है। इस प्लान को भी 15 रुपये वाले पुराने प्लान की वैलिडिटी बढ़ाते हुए डिजाइन किया गया है, जिसमें 1GB डाटा मिलता है।

जियो का 29 रुपये का प्रीपेड पैक

अगर बात करें 29 रुपये वाला प्रीपेड डाटा पैक की तो इसमें 2.5GB कुल डाटा ऑफर किया जा रहा है। साथ ही इसकी वैलिडिटी भी पहले से ऐक्टिव प्लान जितनी मिलती है। दूसरी ओर कंपनी के 25 रुपये वाले पुराने प्लान में 2GB डाटा मिलता है।

न्यू जियो 4जी फोन

बता दें कि हाल ही में रिलायंस जियो ने अपना फीचर फोन ‘जियो भारत 4G’ पेश किया था। इसे 3 जुलाई को 999 रुपए में लॉन्च किया गया था। कंपनी इसके जरिए ऐसे कस्टमर्स को टारगेट करना चाहती है जो अभी भी 2G फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके अलावा कंपनी ने इस फोन के लिए कंपनी ने 123 रुपए का टैरिफ प्लान भी पेश किया है। इसमें 14 GB डाटा, अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग और 28 दिनों वैधता ऑफर की जा रही है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here