
ट्र्राई ने हाल ही में सितंबर माह की तमाम टेलीकॉम कंपनियों की इंटरनेट डाटा स्पीड के आंकड़े शेयर किए है। ट्राई की इस रिपोर्ट में जहां आईडिया की 4जी अपलोडिंग स्पीड सबसे ज्यादा रही है। वहीं 4जी डाउनलोड स्पीड का ताज अपने सिर पर कायम रखते हुए रिलायंस जियो ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है, कि देश में 4जी के क्षेत्र में उसका कोई सानी नहीं।
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ट्राई द्वारा जारी की गई सिंतबर माह की इस रिपोर्ट में देशभर के विभिन्न सर्किल्स को मिला कर 4जी डाउनलोड स्पीड को तय किया गया है। इस सूची में टॉप 4 टेलीकॉम कंपनियों में वोडाफोन और आइडिया ने जहां एयरटेल को पछाड़ कर दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया है वहीं रिलायंस जियो इसमें सबसे उपर है।
जियो-एयरटेल को पीछे छोड़ 4जी अपलोडिंग स्पीड में आइडिया बना नंबर वन
ट्राई की इस लिस्ट में 18.5 एमबीपीएस डाउनलोड स्पीड देकर रिलायंस जियो ने पहला स्थान हासिल किया है। इस लिस्ट में 10 एमबीपीएस स्पीड के साथ वोडाफोन दूसरे और 9.1 एमबीपीएस डाउनलोड स्पीड के साथ आइडिया तीसरें नंबर पर आई है। वहीं एयरटेल सिर्फ 8.9 एमबीपीएस स्पीड के साथ चौथे पायदान पर आ गई है।
उपरोक्त सभी कंपनियों की औसतन डाउनलोड स्पीड की तुलना यदि पिछले माह से की जाए तो ट्राई के आकंड़े बताते है कि सिर्फ रिलायंस जियो ही ऐसी कंपनी है जिसमें अपनी स्पीड में सुधार करते हुए इसमें बढ़ोतरी की है। वहीं वोडाफोन, आइडिया और एयरटेल जैसी कंपनियों की औसतन स्पीड में कमी आई है।




















