जियो-एयरटेल को पीछे छोड़ 4जी अपलोडिंग स्पीड में आइडिया बना नंबर वन

Join Us icon

‘आईडिया 4जी पर देखों इंडिया हुआ हुक’। पिछले कई सप्ताह से टीवी पर यह विज्ञापन देखने को मिल रहा है। आमतौर प ऐसे विज्ञापनों को सिर्फ एक दिखावा या प्रोमोशन ही माना जाता है, लेकिन इस बार आइडिया ने अपनी इस ऐडर्वटाइज़मेंट को सच कर सबको चौंका दिया है। दरअसल 4जी स्पीड को लेकर ट्राई ने अपने नए आंकड़े पेश किए है जिनमें सबसे ज्यादा 4जी स्पीड देकर आइडिया ने जियो और एयरटेल जैसी कंपनियों को पीछे छोड़ नंबर वन पोज़िशन हासिल की है।

असूस ने लॉन्च किया कम कीमत का बेहतरीन कैमरा फोन ज़ेनफोन 4 सेल्फी लाइट

भारतीय टेलीकॉम रेगुलरिटी अथॉरिटी ट्राई ने सिंतबर महीने की एक रिपोर्ट जारी ​की है, जिसमें देश की सभी मौजूदा टेलीकॉम कंपनियों की 4जी इंटरनेट नेटर्वक पर अपलोडिंग स्पीड की गणना की गई है। ट्राई की इस लिस्ट में रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन को पछाड़ते हुए आइडिया ने पूरे भारत में सबसे तेज 4जी अपलोडिंग स्पीड उपलब्ध कराई है।

idea-trai

ट्राई की इस लिस्ट में 6.3 एमबीपीएस अपलोडिंग स्पीड के साथ आइडिया नंबर एक पर मौजूद है। वहीं इस लिस्ट में 5.9 एमबीपीएस स्पीड के साथ वोडाफोन दूसरे और 4.4 एमबीपीएस स्पीड के साथ रिलायंस ​जियो ​तीसरें नंबर पर आई है। ट्राई का कहना है कि मई से लेकर अब तक हर माह इस सूची में आईडिया टॉप पर रही है।

4जी इंटरनेट स्पीड में एयरटेल ने जियो को पछाड़ा, जानें पूरी रिपोर्ट

आपको बता दें कि सितंबर माह में ही हाई औसत डाउनलोड स्पीड की बात करें तो इस दौरान 4जी नेटर्वक पर आइडिया की स्पीड 8.74 रही है। गौरतलब है कि आइडिया देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है तथा पूरे भारत में 200 मिलियन यानि 20 करोड़ के ज्यादा एक्टिव यूजर आइ​डिया से जुड़े हुए हैं।