Jio का बिना इंटरनेट वाले प्लान, 448 रुपये में 84 दिनों की वैलिडिटी, जानें फायदे

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/10/Reliance-Jio-voice-plans.jpg

अगर आप रिलायंस जियो (Reliance Jio) के यूजर हैं और ऐसे प्रीपेड प्लान की तलाश में हैं, जिसमें लंबी वैलिडिटी मिली तो कंपनी की बिना इंटरनेट वाले प्रीपेड प्लान को देख सकते हैं। बिना इंटरनेट वाले ये प्लान उन लोगों के लिए उपयोगी हैं, जिन्हें आमतौर पर मोबाइल पर कॉलिंग की जरूरत होती है और जो डाटा के लिए अलग से भुगतान नहीं करना चाहते है। आपको बता दें कि टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के निर्देश के बाद टेलीकॉम कंपनियों ने ऐसे वॉयस-ओनली प्लान पेश किए थे। फिलहाल जियो के पोर्टफोलियो में 448 रुपये और 1,748 रुपये वाले दो वॉयस ओनली प्लान शामिल हैं। इनमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ अलग-अलग वैलिडिटी और SMS बेनिफिट्स मिलते हैं। आइए जानते हैं इन दोनों प्लान की डिटेल

Jio का 448 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

जियो का 448 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 84 दिनों की सर्विस वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें ग्राहकों को 84 दिनों तक अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और कुल 1,000 SMS मिलते हैं। हालांकि इस प्लान में यूजर को इंटरनेट नहीं मिलता है। अगर आपको इंटरनेट की जरूरत हैं, तो फिर अलग से डाटा पैक रिचार्ज कराना होगा।

इस प्लान के अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो, इसमें आपको JioTV और JioAICloud का सब्सक्रिप्शन मिलता है। 84 दिनों की वैलिडिटी के हिसाब से इसका खर्च करीब 5.33 रुपये प्रतिदिन बैठता है। यह प्लान उन ग्राहकों के लिए बढ़िया है, जिन्हें इंटरनेट की जरूरत नहीं है।

Jio का 1,748 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

448 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के अलावा, जियो के पास 1,748 रुपये वाला वॉयस ओनली प्लान भी है। यह प्लान उन लोगों के लिए बढ़िया है, जो एक बार रिचार्ज कराकर लंबे समय तक कॉलिंग की सुविधा चाहते हैं। इस प्लान में 336 दिनों की सर्विस वैलिडिटी मिलती है। प्लान के तहत अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और कुल 3,600 SMS दिए जाते हैं। इसमें भी इंटरनेट डाटा शामिल नहीं है।

अन्य बेनिफिट्स की बात करें, तो ग्राहकों को JioTV और JioAICloud का सब्सक्रिप्शन मिलता है। वैलिडिटी के हिसाब से इस प्लान का खर्च करीब 5.20 रुपये प्रतिदिन बैठता है। बार-बार रिचार्ज कराने से बचने और पूरे साल के करीब कॉलिंग सुविधा बनाए रखने वाले ग्राहकों के लिए यह एक अच्छा विकल्प है।

दोनों वॉयस प्लान में क्या है अंतर?

448 रुपये वाले प्लान में 84 दिनों की वैलिडिटी और 1,000 SMS मिलते हैं, जबकि 1,748 रुपये वाले प्लान में 336 दिनों की वैलिडिटी और 3,600 SMS दिए जाते हैं। दोनों में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ JioTV और JioAICloud के बेनिफिट्स शामिल हैं। मुख्य अंतर कीमत, वैलिडिटी और SMS की संख्या का है।

अगर आपको कुछ महीनों के लिए सिर्फ कॉलिंग चाहिए, तो 448 रुपये वाला प्लान आपके लिए सही हो सकता है। वहीं, लंबे समय तक रिचार्ज की चिंता से बचना चाहते हैं, तो 1,748 रुपये वाला प्लान बेहतर विकल्प है। हालांकि इंटरनेट डाटा की जरूरत पड़ने पर दोनों प्लान के साथ अलग से डाटा पैक लेना होगा।