
अगर आप भी प्रीपेड यूजर हैं और बार-बार रिचार्ज कराने की परेशानी से छुट्टी चाहते हैं तो टेलिकॉम मार्केट में कई लॉन्ग टर्म प्लान मौजूद हैं। 3 महीने से लेकर एक साल की वैधता के साथ आने वाले इन प्लान्स में फ्री कॉलिंग, हाई स्पीड डाटा और कई लाभ मिलते हैं। हालांकि, आज हम आपको 3 महीने की वैलिडिटी के साथ आने वाले प्लान्स कुछ पॉप्युलर प्लान के बारे में जानकारी देंगे। रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और Vi की ओर से 84 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान्स ऑफर किए जाते हैं। अगर आप कन्फ्यूज हैं कि कौन सा प्लान बेस्ट है तो हम आपके लिए 600 रुपए से कम में तीन महीने वैधता के साथ आने वाले प्लान्स की जानकारी दे रहे हैं।
Jio का 599 रुपए वाला प्लान
रिलायंस जियो के 599 रुपए वाले प्लान में 84 दिन की वैधता मिलती है। वहीं, यूजर्स को डेली 2 जीबी डाटा का लाभ भी मिलता है। 84 दिन की वैलिडिटी और डेली 2 जीबी डाटा के साथ इस प्लान में हर दिन 100 फ्री एमएमएस भी मिलते हैं। इतना ही नहीं प्लान में दूसरे नेटवर्क्स पर कॉलिंग के लिए 3000 मिनट्स और जियो से जियो नंबर पर अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलता है। इतना ही नहीं इस प्लान के साथ जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी फ्री मिलता है। इसे भी पढ़ें: ये सबसे सस्ता डेली 4GB वाला प्लान, Airtel और Jio के पास भी नहीं इसका तोड़
Vodafone idea का 599 रुपए वाला प्लान
अगर बात करें वोडाफोन-आइडिया के 599 रुपए वाला प्लान की तो इसमें भी यूजर्स को 84 दिन की वैलिडिटी के साथ डेली 1.5 जीबी डेटा मिलता है। इसके अलावा 28 दिन के लिए 5 जीबी अतिरिक्त डाटा भी मिलेगा। वहीं, प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसके अलावा रोज 100 एसएमएस भी दिए जा रहे हैं। इसे भी पढ़ें: जियो ने किया ताकत का प्रदर्शन, 5जी तकनीक की हुई सफल टेस्टिंग, जल्द आएगा Jio 5G phone
Airtel का 598 रुपए वाला प्लान
भारती एयरटेल यूजर्स को इस प्लान में 84 दिन का वैधता के साथ डेली 1.5 जीबी डाटा मिलता है। इसके अलावा इस प्लान में सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा भी मिलता है। इतना ही नहीं जियो और वोडाफोन आइिया की तरह ही एयरटेल के इस प्लान में डेली 100 फ्री एसमएस दिए जा रहे हैं। एडिशनल बेनिफिट्स की बात करें तो प्लान में Airtel Xstream ऐप, Wynk Music का ऐक्सेस, फ्री हेलोट्यून्स, फ्री में Shaw Academy का 1 साल का ऑनलाइन कोर्स और FASTag पर 150 रुपये का कैशबैक दिया जाता है।























