
भारतीय टेलिकॉम इंडस्ट्री में मौजूद सभी बड़ी कंपनियों ने हाल ही में अपने नए और महंगे प्लान्स पेश किए हैं। इन प्लान्स के लॉन्च होने के बाद मोबाइल यूजर्स को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालंकि, कंपनियों की कोशिश है कि वे अपने प्रॉफिट को बढ़ाने के साथ ही अपने सबस्क्राइबर बेस को भी बढ़ाए। दूसरी तरफ सबस्क्राइबर्स की बात करें तो उन्हें हमेशा से वहीं प्लान ज्यादा पसंद आए हैं, जिसमें कम कीमत में ज्यादा फायद मिल रहा है। इसीलिए आज हम आपको 100 रुपए से कम में Airtel, Vodafone Idea और Jio कुछ प्लान्स के बारे में बता रहे हैं जिनमें 28 दिन की वैलिडिटी के साथ कई और बेनिफिट भी दिए जा रहे हैं।
Jio
रिलायंस जियो अपने 98 रुपए वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान में 2GB 4G डाटा ऑफर कर रहा है। वहीं, इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है जो कि इस जियो का ही सबसे किफायती प्लान बनाता है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड जियो-टू-जियो लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल्स का फायदा मिलेगा। लेकिन, अगर नॉन जियो नंबर पर कॉल करना चाहते हैं तो आपको अलग से IUC पैक का रिचार्ज कराना होगा। IUC रिचार्ज पैक 10 रुपए से शुरू हैं। 98 रुपये वाले जियो रिचार्ज प्लान में जियो ऐप्स का कॉम्प्लीमेंट्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके अलावा, 300 नेशनल SMS भेजने की सुविधा भी इस प्लान में शामिल है।
Airtel
अगर बात करें एयरटेल के प्लान की तो कंपनी के आपको यहां 49 रुपए और 79 रुपए के प्लान का ऑप्शन मिलेगा। अगर बात करें 28 दिन वैधता के साथ आने वाले प्लान की तो कंपनी ने 35 रुपए वाले रिचार्ज में 38.52 रुपए का टॉकटाइम मिलेगा। वहीं, 100एमबी डाटा मिलेगा। इसके अलावा 79 रुपए वाले प्लान में 63.95 रुपए का टॉकटाइम और 200एमबी डाटा दिया जा रहा है।
Vodafone Idea
100 रुपए से कम प्लान्स की बात करें तो वोडाफोन आइडिया के पास कॉम्बो वाउचर कैटगरी में 79 रुपए का प्लान है। इस प्लान में 64 रुपए का टॉकटाइम दिया जा रहा है। वहीं, 200एमबी इंटरनेट डाटा के साथ ही 28 दिन की वैधता दी जा रही है।




















