
Reliance Jio ने जब से Google के साथ मिलकर बनाए गए अपने ultra-affordable 4G smartphone JioPhone Next की घोषणा की है तब से ही इंडियन मोबाइल यूजर इस फोन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मजे की बात यह है कि जिन लोगों को यह फोन नहीं खरीदना है वह भी इस फोन को लेकर उत्साहित है और जानना चाहते हैं कि आखिर मुकेश अंबानी दुनिया के इस सबसे सस्ते 4जी फोन का दाम क्या रखेंगे। अंबानी ने हालांकि अभी जियोफोन नेक्स्ट की कीमत को पर्दे में रखा है लेकिन आज एक लीक के जरिये 10 सितंबर को शुरू होने वाली JioPhone Next की सेल से पहले ही इसका प्राइस सामने आ गया है।
JioPhone Next Price
जियोफोन नेक्स्ट की कीमत का खुलासा टिपस्टर योगेश बरार ने किया है। इस टिपस्टर ने अपने ट्वीटर हैंडल पर पोस्ट करते हुए बताया है कि जियोफोन नेक्स्ट को इंडिया में 3,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया जाएगा। यह फोन की अनुमानित कीमत है लेकिन फिर भी इस बात के प्रबल आसार लगाए जा रहे हैं कि रिलायंस जियो और गूगल द्वारा निर्मित यह फोन इंडिया में इसी बजट में लाया जाएगा और फोन 3,500 रुपये के करीब प्राइस के साथ सेल के लिए उपलब्ध होगा। गौरतलब है कि जियोफोन नेक्स्ट की सेल गणेश चर्तुथी के दिन यानी 10 सितंबर को शुरू होगी।
JioPhone Next स्पेसिफिकेशन्स
इस ताजा लीक में बताया गया है कि जियोफोन नेक्स्ट को 5.5 इंच की एचडी डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। कंपनी द्वारा शेयर की गई ईमेज में हम इस फोन का डिजाईन पहले ही देख चुके हैं। फोन के नॉचलेस फ्रंट पैनल पर स्क्रीन के उपरी और नीचे चौड़े बेजल्स मौजूद है। उपरी बेजल पर स्पीकर के साथ सेल्फी कैमरा और फ्लैश लाईट दी गई है। इसी तरह फोन के बैक पैनल पर सिंगल रियर कैमरा सेंसर दिया गया है जो फ्लैश लाईट के साथ वर्टिकल शेप में स्थित है। रियर पैनल पर नीचे स्पीकर मौजूद है तथा दाएं पैनल पर पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर दिया गया है। यह भी पढ़ें : JioPhone से मिले झटकों के बाद क्या इंडियन्स कर पाएंगे JioPhone Next पर भरोसा
JioPhone Next को डुअल सिम के साथ लॉन्च किया जाएगा जो 4G VoLTE सपोर्ट करेगा। लीक के मुताबिक इस फोन में एंडरॉयड 11 का ‘गो’ एडिशन दिया जाएगा तथा प्रोसेसिंग के लिए जियोफोन नेक्स्ट को क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 215 चिपसेट से लैस किया जाएगा। बताया जा रहा है कि Reliance Jio और Google का यह फोन 2जीबी रैम और 3 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च होगा जो 16जीबी और 32जीबी इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा।

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में बैक पैनल एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर देखने को मिलेगा तथा सेल्फी के लिए यह नया जियो फोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करेगा। लीक के मुताबिक जियोफोन नेक्स्ट को 2,500एमएएच बैटरी के साथ बाजार में उतारा जाएगा। यहां फिर से बताना जरूरी है कि रिलायंस जियो ने अभी तक JioPhone Next की स्पेसिफिकेशन्स पर से पर्दा नहीं उठाया है लेकिन इन्हें अभी पुख्ता करार नहीं दिया जा सकता है।





















