
Reliance Jio के जियो फोन नेक्स्ट (JioPhone Next Price) की सेल 10 सितंबर से शुरू होगी। कंपनी ने पिछले महीने आयोजित की गई 44वीं AGM के दौरान इस फोन से पर्दा उठाया था। हालांकि, कंपनी ने अभी जियो फोन नेक्स्ट की कीमत नहीं बताई है। लेकिन, एनालिस्ट्स का मानना है कि JioPhone Next की कीमत 2500-3,000 रुपए के बीच हो सकती है। Jio-Google की पार्टनरशिप में बनाया जा रहा जियो का किफायती 4G स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में Xiaomi, Realme और Micromax जैसे कंपनियों के एंट्री लेवल स्मार्टफोन्स के लिए बड़ी चुनौती खड़ी करेगा। आइए आगे आपको फोन के बारे में जानकारी देते हैं।
ये होंगे JioPhone Next के सफल होने के कारण
इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट में एक एनालिस्ट्स ने इस बात की जानकारी दी है। वहीं, इस रिपोर्ट के अनुसार डिवाइस की आक्रामक प्राइसिंग, आकर्षक डेटा पैकेज के साथ शानदार स्पेसिफिकेशंस जियो फोन नेक्स्ट की सफलता में अहम रोल निभा सकते हैं। दूसरी ओर साइबरमीडिया रिसर्च के अनुसार फिलहाल इंडिया में 85 करोड़ मोबाइल फोन यूजर्स हैं, इनमें से करीब 55 करोड़ स्मार्टफोन यूजर हैं। इसके अलावा 30 करोड़ फीचर फोन यूजर्स हैं। माना जा रहा है कि जियो के नए डिवाइस के लिए संभावित मार्केट 30 करोड़ का है। इसे भी पढ़ें: Jio का दावा: भारत में सबसे पहले लॉन्च करेगा 5G सर्विस, क्या Airtel छूटेगी पीछे
कैसा है JioPhone Next का डिजाइन
Jio-Google SmartPhone यानी JioPhone Next लुक और डिजाइन की बात करें तो कंपनी ने फोन के फ्रंट पैनल पर स्क्रीन के उपरी और नीचे चौड़े बेजल्स दिए हैं। उपरी बेजल पर स्पीकर के साथ सेल्फी कैमरा और फ्लैश लाईट दी गई है। इसी तरह फोन के बैक पैनल पर सिंगल रियर कैमरा सेंसर दिया गया है जो फ्लैश लाईट के साथ वर्टिकल शेप में स्थित है। रियर पैनल के बीच में Jio लोगो लगा है जो फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड होगा या नहीं यह अभी पुख्ता नहीं हो पाया है। रियर पैनल पर नीचे स्पीकर मौजूद है तथा दाएं पैनल पर पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर दिया गया है। उम्मीद है कि फोन का बैक पैनल हटाकर फोन बैटरी को बाहर भी निकाला जा सकेगा।

JioPhone Next के स्पेसिफिकेशन
JioPhone Next के फुल स्पेसिफिकेशन से फिलहाल कंपनी ने पर्दा नहीं उठाया है। लेकिन, इवेंट के दौरान डिवाइस के कुछ फीचर्स की जानकारी कंपनी ने दी थी। गूगल की साझेदारी में बने JioPhone Next में Android OS को ऑप्टिमाइज़ किया गया है। इसके अलावा इसमें Google Assistant, automatic read-aloud of screen text, language translation, smart camera with augmented reality filters शामिल होंगे। वहीं एंडरॉयड ऐप्स को Google Play Store से डाउनलोड भी किया जा सकेगा। इस फोन को भारतीय क्षेत्रिय भाषाओं में भी चलाया जा सकेगा, जिनमें मराठी, भोजपुरी, बंगाली, तमिल, तेलूगु, कन्नड़, गुजराती व राजस्थानी इत्यादि मौजूद रहेगी। इसे भी पढ़ें: उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी Jio, इन 5 बातों ने किया है जियो यूजर्स को निराश
Jio-Google SmartPhone JioPhone Next एक एंडरॉयड मोबाइल है लिहाजा इस फोन को सभी सोशल मीडिया ऐप्स का सपोर्ट मिलेगा। जियोफोन नेक्स्ट में Facebook और Instagram के साथ ही WhatsApp को भी चलाया जा सकेगा। वहीं इस फोन में My Jio Apps भी प्रीलोडेड दिए जाने की उम्मीद है, जिसकी डिटेल बेहद जल्द अपडेट की दी जाएगी।






















