
रिलायंस जियो ने अपनी फ्री सर्विस की अवधि 31 मार्च 2017 तक बढ़ा दी है। कंपनी की इस आॅफर ने दूसरे आॅपरेटर्स की निंद उड़ा दी है। परंतु भारत का नंबर एक सर्विस प्रदाता एयरटेल है कि किसी मामले में जियो से हार मानने को राजी नहीं है। पिछले कुछ दिनों में एयरटेल ने एक के बाद एक कई आॅफर पेश किए जिसमें असीमित कॉल से लेकर ढेर सारा डाटा आॅफर भी है। ऐसे में सवाल है कि क्या एयरटेल का यह प्लान रिलायंस जियो के फ्री सर्विस से बेहतर है?
इस बहस पर आगे बढ़ने से पहले एक नजर डालते हैं रिलायंस जियो और एयरटेल फ्री आॅफर पर।
रिलांयस जियो
रिलायंस जियो की सभी संवाएं 31 जनवरी तक मुफ्त हैं। हर रोज 1जीबी 4जी डाटा मुफ्त दे रही है और इसमें कॉलिंग लाइफटाइम के लिए फ्री है। अर्थात 30 दिनों में आप 30जीबी 4जीबी डाटा का उपयोग कर सकते हैं। हालांकि नाइट टाइम रात 2 बजे से 5 बजे तक अनिलिमिटेड डाटा का उपयोग कर सकते हैं। वहीं एक दिन में 1जीबी से ज्यादा डाटा चाहते हैं तो कंपनी ने 51 रुपये का एक प्लान लॉन्च किया है जिसमें 1जीबी डाटा मिलेगा और यह 1 दिन के लिए वैध है। इसके अलावा दूसरा प्लान 301 रुपये का है जिसमें 6जीबी डाटा मिलेगा और यह 28 दिनों के लिए वैध है।
एयरटेल का प्लान
वहीं एयरटेल ने 345 रुपये के प्लान की घोषणा की है। इस प्लान के तहत आप किसी भी नेटवर्क पर एसटीडी और लोकल अनलिमिटेड वाइस कॉलिंग फ्री है। इसके अलावा रोमिंग में इनकमिंग कॉल फ्री दिया गया है। इस प्लान में अपको 1जीबी + 3जीबी अर्थात कुल 4जी डाटा मिलेगा। इस प्लान में आपको 13 महीने तक 3जीबी अतिरिक्त डाटा मिलेगा। वहीं पोस्टपेड में यह प्लान 549 का है और आप जहां आपको 3 + 3जीबी अतिरिक्त डाटा मिलेगा। एयरटेल के इस डाटा का लाभ सिर्फ नए 4जी ग्राहकों को मिलेगा। वहीं आप एयरटेल 3 ग्राहक है और 4जी प्लान में अपग्रेड करते हैं तो भी लाभ मिलेगा।
जियो सर्विस की कमी
केवल 4जी फोन: जियो सर्विस की सबसे बड़ी कमी है कि यह सिर्फ और सिर्फ 4जी फोन पर ही चलेगा। इसका उपयोग आप 2जी या 3जी फोन पर नहीं कर सकते।
कॉल ड्रॉप: रिलायंस जियो सिम से लाइफ टाइम कॉलिंग मुफ्त है लेकिन जियो उपभोक्ताओं की शिकायत है कि कॉल ही नहीं लगता।
नेटवर्क की समस्या: जियो सर्विस को लॉन्च हुए चार महीने ज्यादा हो गए हैं लेकिन अब भी नेटवर्क की समस्या देखी जा सकती है। लोग को कहीं बहुत अच्छा नेटवर्क मिल रहा है तो कहीं नेटवर्क ही नहीं है।
वोएलटीई सपोर्ट कॉल में ही फ्री कॉल: जियो की फ्री कॉलिंग का लाभ आप सिर्फ वोएलटीई फोन में ही ले सकते हैं। दूसरे 4जी फोन में आप ऐप्लिकेशन के माध्यम से कॉल करते हैं और इसमें डाटा खर्च होता है।
क्योंं है एयरटेल खास
बेहतर नेटवर्क: जैसा हर किसी को मालूम भारत में मोबाइल नेटवर्क के मामले में एयरटेल की बराबरी कोई नहीं कर सकता। एयरटेल का नेटवर्क बेस्ट है।
कॉल ड्रॉप नहीं: बेहतर नेटवर्क के साथ एयरटेल की दूसरी बड़ी खासियत है कि इसमें कॉल ड्रॉप नहीं है। आप लगातार कॉल पर बने रह सकते हैं।
किसी भी फोन में करें उपयोग: एयरटेल के फ्री कॉलिंग और डाटा सर्विस की सबसे बड़ी खासियत है कि आप किसी भी फोन में उपयोग कर सकते हैं। 2जी फोन, 3जी फोन और 4जी फोन हर फोन में एयरटेल के फ्री कॉलिंग सेवा का लाभ ले सकते हैं। हां 3जीबी अतिरिक्त 4जी डाटा सिर्फ 4जी फोन में ही मिलेगा।
निष्कर्ष
कुल मिलकार देखें तो एयरटेल बाजी मारता नजर आता है। शानदर नेटवर्क, बेहतर कवरेज और किसी भी फोन में उपयोग इसे जियो से आगे खड़ा करता है। परंतु जियो का एक ही वार सबको चित कर देता है और वह है सबकुछ फ्री। न कॉल के लिए कोई चार्ज नहीं डाटा के लिए। ऐसे में कहा जा सकता है कि एयरटेल अच्छा है इसमें कोई शक नहीं लेकिन उपभोक्ता के लिए तो जियो ही बेस्ट है जिसमें कोई चार्ज नहीं चुकाना होता।

























