क्या रिलायंस जियो के फ्री 4जी सर्विस से बेहतर है एयरटेल, वोडाफोन, आइडिया और बीएसएनएल फ्री कॉलिंग प्लान

Join Us icon

इस साल 5 सितंबर को जियो ने भारत में अपनी 4जी सर्विस लॉन्च की थी और इसी के साथ कपंनी ने वेलकॉम आॅफर दिया था। इस आॅफर के तहत जियो उपभोक्ता 31 दिसंबर 2016 तक कंपनी की सभी सेवाओं का लाभ मुफ्त में ले सकते थे। वहीं अब कंपनी ने हैप्पी न्यू ईयर आॅफर पेश की है जिसके तहत 31 मार्च तक जियो की सभी सेवाएं मुफ्त ली जा सकती हैं। जियो के इस प्लान में फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ हर रोज 1जीबी तक के डाटा का उपयोग किया जा सकता है। जियो की फ्री सर्विस ने एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया जैसे पुराने मोबाइल सेवा प्रादताओं को डाटा शुल्क कम करने पर मजबूर कर दिया।

रिलांयस जियो से लोहा लेने के लिए हाल में एयरटेल, वोडाफोन, आइडिया और भारत सरकार उपक्रम बीएसएनएल ने भी अनलिमिटेड मुफ्त कॉलिंग का प्लान लॉन्च किया है। खास बात यह कही जा सकती है कि इन सभी प्लान के साथ डाटा आॅफर भी दिया जा रहा है। तो आइऐ देखें किस आॅपरेटर का प्लान सबसे बेहतर है। सबसे पहले देखते हैं रिलायंस जियो का फ्री कॉलिंग और डाटा प्लान। जानें कैसे करें एंडरॉयड फोन से यूट्यूब वीडियो अपलोड

रिलायंस जियो
jio-free-service
रिलायंस जियो की 4जी सर्विस फिलहाल पूरी तरह से मुफ्त है। इस आॅफर के तहत आप हर रोज 1जीबी 4जी डाटा का उपयोग कर सकते हैं। अर्थात 30 दिनों में आप 30जीबी 4जीबी डाटा का उपयोग कर सकते हैं। मार्च 2017 तक यह पूरी तरह से मुफ्त है। हालांकि नाइट टाइम रात 2 बजे से 5 बजे तक अनिलिमिटेड डाटा का उपयोग कर सकते हैं। वहीं यदि आप 1जीबी से अतिरिक्त डाटा पाना चाहते हैं तो कपंनी ने इसके लिए भी प्लान लॉन्च किया है। इसमें 51 रुपये का एक प्लान है जिसमें 1जीबी डाटा मिलेगा और यह 1 दिन के लिए वैध है। वहीं दूसरा प्लान 301 रुपये का है जिसमें 6जीबी डाटा मिलेगा और यह 28 दिनों के लिए वैध है।

एयरटेल का प्लान
airtel-1
वहीं एयरटेल ने पहले भी अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए फ्री वॉयस कॉलिंग पैक की घोषणा की थी और कल कंपनी ने इसमें काफी बदलाव किया है। एयरटेल की अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग सेवा अब नए प्रीपेड ग्राहकों के साथ पोस्ट पेड ग्राहकों के लिए भी उपलब्ध है। प्रीपेड ग्राहकों के लिए कंपनी ने 345 रुपये का आॅफर दिया है। इस आॅफर से नए ग्राहक 28 फरवरी तक जुड़ सकते हैं। नए प्लान में 4जी हैंडसेट होने पर 1जीबी डाटा के साथ 3जीबी अतिरिक्त 4जी डेटा दिया जाएगा। कुल 4जीबी 4जी डाटा दिया जाएगा। इस प्लान में भी आप किसी भी नेटवर्क पर मुफ्त कॉलिंग का लाभ ले सकते हैं। 345 रुपये का रिचार्ज 28 दिनों तक वैध होगा और इसके तहत आपको 12 महीने तक अतिरिक्त 3जीबी 4जी डाटा मिलेगा। आप 31 दिसंबर 2017 तक 13 बार फोन को इस प्लान के साथ रिचार्ज कर सकते हैं। वहीं पोस्टपेड में यही प्लान 549 रुपये का है। इस प्लान का लाभ सिर्फ नए ग्राहक ले सकते हैं। वहीं जो लोग नंबर पोर्ट करके आए हैं उन्हें भी मिलेगी। इसके साथ यदि आप एयरटेल के 3जी उपभोक्ता हैं और 4जी में कनवर्ट होते हैं तो भी लाभ मिलेगा।

एयरटेल के इस प्लान में आपको फ्री रोमिंग नहीं है। वहीं नाइट अनलिमिटेड डाउनलोड नहीं मिलेगा। वहीं कंपनी ने फ्री एसएमएस के बारे में भी नहीं बताया है।

पैनासोनिक ने लॉन्च किया एलुगा प्राईम, जानें इसके फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत

आइडिया
idea-4g-data
आइडिया के पास भी यही प्लान है और कंपनी ने 148 रुपये और 348 रुपये का प्लान पेश किया है। 148 रुपये के प्लान में कंपनी आइडिया टू आइडिया असिमित कॉलिंग दे रही है। इसके साथ ही आइडिया उपभोक्ता 300 एमबी 4जी सेवा का भी लाभ उठा सकते हैं। जिनके पास 4जी फोन नहीं है उन उपभोक्ताओं को 50एमबी का डाटा दिया जाएगा। वहीं आइडिया के 348 रुपये के प्लान में आप किसी भी नेटवर्क पर असीमित कॉल कर सकते हैं और इसमें 1जीबी का 4जी डाटा मिलेगा। जिनके पास 4जी हैंडसेट नहीं है उन्हें 50एमबी का डाटा दिया जाएगा। आइडिया के दोनों प्लान 28 दिनों के लिए वैध है।

आइडिया के इस प्लान में भी आपको फ्री रोमिंग, नाइट में अनलिमिटेड डाउनलोड, और फ्री एसएमएस नहीं मिलेगा।

वोडाफोन

Photo: realgujarat.com
Photo: realgujarat.com

वोडोन का प्लान भी एयरटेल और आइडिया से बहुत अलग नहीं है। वोडाफोन के पास 144—149 रुपये का प्लान और 344-349 रुपये का प्लान है। 144—149 रुपये के प्लान में वोडाफोन टू वोडाफोन एसटीडी व लोकल अनलिमिटेड कॉलिंग फ्री है। इसके साथ ही कंपनी 300एमबी का 4जी डाटा दे रही है और नॉन 4जी फोन पर 50एमबी डाटा है। वहीं 344-349 रुपये के प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मुफ्त दिया जा रहा है। इस प्लान के साथ 1जीबी 4जी डाटा मुफ्त है और नॉन 4जी फोन पर 50एमबी मिलेगा। दोनो प्लान 28 दिनो के लिए वैध हैं। हां खास बात यह कही जा सकती है कि दोनों प्लान में नेशनल रोमिंग के दौरान इनकमिंग कॉल पूरी तरह मुफ्त है।

ऐसे में आप देख सकते हैं कि इस प्लान में रोमिंग में इनकमिंग कॉल कॉलिंग मुफ्त नहीं है। इसके साथ ही एसएमएस और नाइट डाटा यूसेज भी नहीं मिलेगा।

बीएसएनएल
बीएसएनएल की ओर से असीमित वॉयस कॉलिंग के लिए 144 रुपये की नई योजना पेश की गई है। इसके तहत ग्राहकों को 144 रुपये से रिचार्ज कराने पर एक महीने लिये किसी भी नेटवर्क पर असीमित लोकल और एसटीडी कॉल की सुविधा मिलेगी। साथ ही इस आॅफर में स्मार्टफोन यूजर्स को कंपनी की ओर से 300एमबी का मासिक इंटरनेट डाटा भी दिया जाऐगा। यह आॅफर बीएसएनएल उपभोक्ताओं के लिए 6 महीने तक वैध रहेगा। इसके अलावा बीएसएनएल की ओर से 99 रुपये का भी वॉयस प्लान अपडेट किया गया है जिसमें 99 रुपये के रिचार्ज बीएसएनएल उपभोक्ताओं को 300एमबी इंटरनेट डाटा के साथ आॅन नेटवर्क अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा प्राप्त होती है।

निष्कर्ष
हालांकि देखा जाए तो जियो द्वारा फ्री सर्विस की वजह से सभी आॅपरेटरों ने अपने कॉ​ल और डाटा रेट कम किए हैं। इस कारण आम उपभोक्ता को बेहद फायदा हुआ है। अब सब कम दर पर डाटा और कॉलिंग का उपयोग कर सकेंगे।

रही बात इनमें से किस आॅपरेटर का प्लान बेहतर है तो इसमें कोई शक नहीं कि रिलायंस जियो अब भी आगे है। जियो में डाटा के साथ किसी भी नेटवर्क पर ​फ्री कॉलिंग और रोमिंग पूरी तरह से मुफ्त है। कंपनी फ्री एसएमएस भी दे रही है। हालांकि इसके बाद बीएसएनएल और एयरटेल का प्लान सबसे अच्छा कहा जाएगा जबकि आइडिया और वोडाफोन के प्लान थोड़े कमजोर हैं।