
पैनासोनिक इंडिया ने एलुगा सीरीज़ में एक और स्मार्टफोन लॉन्च किया है। कंपनी ने पैनासोनिक एलुगा प्रिम को पेश किया है। कंपनी की ओर से यह फोन आॅनलाईन और आॅफलाईन दोनों प्लेटफार्म पर उतारा गया है जहां इसकी कीमत 19,290 रुपये रखी गई है। गोल होम बटन व घुमावदार किनारों के साथ पैनासोनिक एलुगा प्राईम काफी हद तक आईफोन जैसा नज़र आ रहा है।
मेटल बॉडी और 2.5डी ग्लास से प्रोटेक्टिड पैनासोनिक एलुगा प्राईम की भारत में लॉन्चिंग के दौरान कपंनी की मोबिलिटी डिविजन के बिजनेस हेड पंकज राणा ने कहा कि एलुगा प्रिम स्टाईल और सिक्योरिटी का बेमिसाल जोड़ है। पैनासोनिक ने एलुगा प्राईम में न सिर्फ सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर बल्कि फोन के डिजाइन और लुक पर भी खास ध्यान दिया है। फोन में लगा फिंगरप्रिंट स्कैनर यूजर्स को फास्ट और बेहतरीन अनुभव देगा।

पैनासोनिक एलुगा प्रिम में 1280 x 720 पिक्सल वाली 5 इंच की आईपीएस आॅन-सेल एचडी डिस्प्ले दी गई है जिसे शाही ड्रैगन ट्रायल ग्लास स्क्रैच फ्री बनाते हुए मजबूती प्रदान करता है। यह फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर रन करता है और इसमें फिटहोम यूआई देखने को मिलेगा। यह फोन फिटहोम यूआई से लैस एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर रन करता है और जिसमें 1.25 गीगाह्र्टज़ का आॅक्टा-कोर क्लॉक्ड प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही एलुगा प्रिम में 3जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है जिसे कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाई जा सकती है।
जानें कैसे करें एंडरॉयड फोन से यूट्यूब वीडियो अपलोड
फोटोग्राफी की बात की जाए तो एलुगा प्रिम में 5पी लैंस व एफ/2.0 अपर्चर के साथ ट्रिपल एलईडी फ्लैश से लैस 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है तथा इसके साथ ही फोन में सेल्फी के लिए 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा शामिल है।
एलुगा प्रिम के फ्रंट पैनल पर लगा फिंगरप्रिंट सेंसर फास्ट फोन अनलॉकिंग में सक्षम है। पावर बैकअप के लिए जहां इसमें 2,500 एमएएच की इनबिल्ट बैटरी दी गई है वहीं कनेक्टिविटी के लिए डुअल सिम सपोर्टिड एलुगा प्राईम में 4जी वोएलटीई, वाईफाई, जीपीएस, ब्लूटुथ के साथ माइक्रोयूएसबी 2.0 पोर्ट दिया गया है।
एंडरॉयड 7 नुगट पर रन होगा मोटो का नया फोन
पैनासोनिक एलुगा प्रिम शेंपेन गोल्ड और गन मेटल सिल्वर कलर के साथ आॅनलाईन शापिंग साईट्स और रिटेल स्टोर्स पर 19,290 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है।




















