KTM जल्द लॉन्च करेगा इलेक्ट्रिक Duke बाइक, जानें कैसी होगी परफॉर्मेंस और खूबियां

KTM इन दिनों अपने पॉपुलर इलेक्ट्रिक Duke मोटरसाइकिल लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। यह जानकारी Motorcycle.com पर पोस्ट किए Pierer Mobility डॉक्यूमेंट के ज़रिए सामने आई है। Duke को इलेक्ट्रिक अवतार में पेश किए जाने की तैयारी को लेकर आई यह जानकारी KMT फ़ैन्स के लिए बड़ी ख़बर है। इससे पहले KTM की सहयोगी कंपनी Husqvarna ने बैटरी से चलने वाले अपने टू-व्हीलर E-Pilen को लॉन्च किया है। बताया जा रहा कि Duke इलेक्ट्रिक के लिए टेक्नोलॉजी E-Pilen से शेयर की जा रही है।
इलेक्ट्रिक Duke की परफॉर्मेंस
रिपोर्ट्स की माने को इलेक्ट्रिक Duke में 5.5kWh फिक्स्ड बैटरी पैक दिया जा सकता है। Duke इलेक्ट्रिक बाइक को लेकर दावे किए जा रहे हैं कि यह मैक्सिमम 10kW की पावर जेनेरेट करेगा। यह पावर करीब-करीब 13.4bhp के बराबर होगी जो कि KTM के Duke 125 के (14.5bhp) लगभग बराबर होगी। इस पारवर आउटपुट के साथ e-Duke को कंपनी एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक बाइक के रूप में मार्केट में पेश कर सकती है।
इलेक्ट्रिक Duke की कीमत
इलेक्ट्रिक Duke में कंपनी ने स्मॉल/मीडियम साइज़ मोटर का इस्तेमाल किया है, जिससे हिंट मिलता है कि यह इलेक्ट्रिक बाइक को अफोर्डेबल क़ीमत में लॉन्च किया जा सकता है। इस इलेक्ट्रिक बाइक की परफ़ॉर्मेंस और कॉस्ट को सिमित कर कंपनी इस बाइक को ज़्यादा से ज़्यादा यूज़र्स तक ले जाने की कोशिश कर रही है।
इलेक्ट्रिक Duke का डिजाइन
इलेक्ट्रिक Duke बाइक के एक्सटीरियर डिज़ाइन की बात करें तो यह ऑरिजनल Duke जैसे फ़्रेम और रियर सस्पेंशन के साथ पेश की जा सकती है। इसके साथ ही KTM के बॉडी लाइन्स के साथ पेश किया जाएगा। इलेक्ट्रिक बाइक के प्रोटोटाइप इमेज से इसका डिज़ाइन सामने आया है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy M23 5G स्मार्टफोन जल्द हो सकता है लॉन्च, वेबसाइट पर हुआ लिस्ट
फ़िलहाल Pierer Mobility ने इस बात को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है कि भारत में यह कंपनी E-Pilen और E-Duke बाइक को कब तक लॉन्च करेगी। अगर ऐसा होता है तो भारत में इन इलेक्ट्रिक बाइक का मैन्यूफ़ैक्चरिंग Bajaj Auto के महाराष्ट्र स्थित आकुर्डी प्लांट में किया जा सकता है। Pulsar बनाने वाली कंपनी बजाज ने ईवी प्रोडक्शन के लिए 300 करोड़ रुपये के निवेश का ऐलान किया है। यह भी पढ़ें : OnePlus Nord CE 2 5G स्मार्टफोन भारत में 17 फरवरी को होगा लॉन्च, जानें कैसा होगा डिजाइन और खूबियां